दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रयागराज के वकील सड़क पर उतरे, टायर जलाकर किया प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज — दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब प्रयागराज में भी सुनाई दी। जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ वकीलों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रयागराज जिला कचहरी परिसर से निकले अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारे लगाए और जंतर-मंतर की घटना की निंदा की। विरोध के दौरान सड़क पर टायर जलाए गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुलिस ने सड़क को खाली कराकर यातायात को सामान्य कराया।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें