मीडिया क्लब ने सदस्य मनु कुमारी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उपचार के लिए दी सहायता राशि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मीडिया क्लब ने स्थापना के समय पत्रकारों के हित में काम करने का किया वादा किया पूरा

प्रयागराज–

संगम नगरी प्रयागराज में कुछ समय पहले मीडिया क्लब की स्थापना हुई थी और स्थापना के समय सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया था कि मीडिया क्लब के किसी भी सदस्य पत्रकार के साथ कोई समस्या होती है या दुर्घटना होती है तो मीडिया क्लब उसकी मदद करेगा दो दिन पहले मीडिया क्लब की सदस्य मनु कुमारी का दुर्घटना में बाया हाथ कई जगह से टूट गया जिसकी सूचना मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला और अन्य पदाधिकारी को मिली इसके बाद मीडिया क्लब के अध्यक्ष अन्य लोगों ने मनु कुमारी से कुशलक्षेम जाना वही मनु कुमारी के द्वारा मुख्य ट्रस्टी पत्रकार सैयद मोहम्मद आमिर को अपनी समस्या बताई। जिसके बाद मीडिया क्लब में उपस्थित साथियों को अवगत कराया गया जिस पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि घायल पत्रकार सदस्य की मदद करनी चाहिए जिसके बाद कुछ साथियों ने क्लब के खाते में सहायता राशि भी डाली जिसका चेक द्वारा पत्रकार मनु कुमारी को मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें सहायता राशि प्रदान की गई

इस मौके मीडिया क्लब अध्यक्ष अनुपम शुक्ला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा सलमान अहमद मुख्य ट्रस्टी सय्यद मोहम्मद आमिर, प्रकाशन मंत्री टी के पांडे कार्यालय प्रभारी विलास गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य अनुराग दुबे,दिलीप जायसवाल, अब्दुल कलाम राईन लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें