शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विद्युत विभाग, हाईटेंशन पोल गिरने से महिला घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी– सिराथू तहसील क्षेत्र के रशीदमई गांव में झुके ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली पोल को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को लगभग दोपहर एक बजे धान की रोपाई के दौरान झुका हुआ बिजली पोल अचानक खेत में काम कर रही महिला के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की पहचान नीता देवी (24 वर्ष) पत्नी सुभाष कुमार, निवासी हकीमपुर अफजलपुर, थाना कड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि खेत में लगे ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली पोल के झुकने की शिकायत किसान और ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद विभाग ने समस्या का समाधान नहीं कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।घटना के बाद पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी कौशाम्बी से शिकायत कर मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने, उचित सहायता दिलाने और झुके हुए बिजली पोल को तत्काल ठीक कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते विभाग ने ध्यान दिया होता तो महिला हादसे का शिकार नहीं होती। अब भी खेतों और आबादी क्षेत्रों में झुके बिजली पोल लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें