कौशाम्बी- मंझनपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी युवक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को महुआ खाड़ा गांव में शिव प्रसाद नामक युवक की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने राकेश, गीता उर्फ सुशीला, सचिन और दुर्गेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद के बाद मारपीट की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और लकड़ी के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
Author: Up Head Line
Views: 406









