मंझनपुर चमनगंज में शिवानी फैशन शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– मंझनपुर के चमनगंज में स्थित शिवानी फैशन शॉप में आज संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

दुकानदार अमन गुप्ता ने बताया कि आग लगने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें