
हाइलाइट्स
कोटपुतली में बड़ा हादसा
बारिश के कारण सड़क पर नहीं थे लोग
पुलिस ने ट्रोला जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
हीरालाल सैन.
जयपुर. राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपूतली शहर (Kotputli City) में सोमवार को एक ट्रोला बेकाबू हो गया. इस बेकाबू ट्रोले ने डाबला रोड पर गदर (Gadar) मचा दिया. इस ट्रोले ने सड़क किनारे खड़ी 3 कारों और आधा दर्जन से अधिक बाइक्स को अपनी चपेट में ले लिया. बेकाबू ट्रोले को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. बारिश का दौर होने के कारण सभी बाइक और कार सवार पास में स्थित दुकानों में शरण लिए हुए थे.
जानकारी के अनुसार हादसा कोटपुतली में डाबला रोड पर हुआ. उस समय कोटपुतली में बारिश का दौर चल रहा था. बारिश से बचने के लिए कुछ बाइक और कार सवार शहर के व्यस्ततम डाबला रोड स्थित सीएसडी कैंटीन के पास दुकान के बाहर खड़े थे. उन्होंने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए हुए थे और वे आसपास की दुकानों में शरण लिए हुए थे.
डीजे वाले बाबू पर आया गांव की 23 साल की लड़की का दिल, लव मैरिज की तो भड़के परिजन, दी जान से…
ट्रोले ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी
इसी दौरान वहां तेज गति से एक बेकाबू ट्रोला आया. ट्रोले ने आते ही वहां खड़ी कारों और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रोले ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी. यह देखकर वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों को लगा कि यह ट्रोला उनकी जान ले लेगा लिहाजा वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग छूटे. गनीमत यह रही कि बारिश होने के कारण सड़क पर लोगों की आमदरफ्त कम थी. इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई.
हादसे के कारण लग गया भारी जाम
हादसे की सूचना मिलते ही कोटपुतली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. हादसे के कारण वहां भारी जाम लग गया. बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवा कर जाम खुलवाकर और यातायात बहाल करवाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
.
Tags: Big accident, Crime News, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:10 IST






