Adipurush Cast Education Qualification: ‘आदिपुरुष’ फिल्म रिलीज होते ही सबके बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. आपने फिल्म के अच्छे या बुरे रिव्यूज तो पढ़ ही लिए होंगे, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म की स्टार कास्ट की पढ़ाई-लिखाई के बारे में. आइए जानते हैं प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान से लेकर ‘आदिपुरुष’ के सभी सितारे कितने पढ़े-लिखे हैं.
01

Adipurush Cast Education Qualification: बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ बड़े बजट और बड़े सितारों से सजी फिल्म है. इसे ओम राउत ने बनाया है और यह रामायण पर आधारित है. यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में छा गई थी (Adipurush Review). इसके कुछ डायलॉग्स का काफी विरोध भी किया गया. इस फिल्म में नजर आ रहे प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान समेत सभी सितारे काफी पढ़े-लिखे हैं.
02

Prabhas Education Qualification: फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. प्रभास हैदराबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने भीमावरम के DNR स्कूल से पढ़ाई की है. उसके बाद हैदराबाद में स्थित श्री चैतन्य कॉलेज से बीटेक किया था. वह टॉलीवुड के Highest Paid Actor हैं. प्रभास ने कई मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बावजूद वह होटल इंडस्ट्री में काम करना चाहते थे.
03

Kriti Sanon Education Qualification: कृति सेनन ‘आदिपुरुष’ में माता सीता के किरदार में हैं. कृति दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने आरके पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं पास की है. इसके बाद नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया था. इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में 2 जॉब ऑफर मिले थे. लेकिन मॉडलिंग/एक्टिंग के लिए उन्होंने उन ऑफर्स को ठुकरा दिया था.
04

Devdatta Nage Education Qualification: देवदत्त गजानन नागे इस बहुचर्चित फिल्म में श्री हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उन्होंने केमिस्ट्री में बीएससी किया है. एक डिग्री से देवदत्त का मन नहीं भरा था. बीएससी पूरी होने के बाद उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली थी. एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले उन्होंने बतौर स्केच आर्टिस्ट भी काम किया है. उन्होंने 2011 में एक टीवी सीरियल से डेब्यू किया था.
05

Sunny Singh Education Qualification: सनी सिंह ‘आदिपुरुष’ में श्रीराम के छोटे भाई यानी लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं (Adipurush Cast). उन्होंने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की है. उसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बीए किया है. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1996 में फिल्म ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी नजर आ चुके हैं.
06

Saif Ali Khan Education Qualification: सैफ अली खान फिल्म में लंकेश यानी रावण का दमदार किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने मुंबई के सनावर में स्थित द लॉरेंस स्कूल से बेसिक शिक्षा हासिल की है. इसके बाद हर्टफोर्डशायर (Lockers Park School, Hertfordshire) के लॉकर्स पार्क स्कूल से आगे की पढ़ाई की थी. सैफ अली खान ने यूनाइटेड किंगडम के विंचेस्टर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था. वह प्रशिक्षित गिटारिस्ट हैं.






