
हाइलाइट्स
दिल्ली की भीड़ को बांटने के लिए बनाए गए हैं अधिक स्टेशन.
एनसीआर के इलाकों से भी लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं दिल्ली.
दिल्ली के कई स्टेशनों का होना है कायाकल्प.
नई दिल्ली. किसी व्यक्ति से अगर पूछा जाए कि दिल्ली में कुल कितने स्टेशन हैं तो उसका जवाब 5-6 होगा. दिल्ली में रहने वाले भी यही कहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत कम ही लोगों को दिल्ली में स्टेशनों की कुल संख्या के बारे में पता होगा. इनमें से कई स्टेशन बहुत छोटे हैं इसलिए लोगों का ध्यान उस तरफ जाता ही नहीं है. आपको बता दें कि दिल्ली में छोटे-बड़े कुल 46 स्टेशन हैं. यह पढ़कर जरुर आपको हैरानी होगी लेकिन चिंता मत करें हम आपको इन सभी स्टेशनों के नाम भी बताएंगे.
दिल्ली में 4 स्टेशन A-1 श्रेणी के और 4 A श्रेणी के हैं. बाकी सभी स्टेशन माइनर कैटेगरी हैं. बड़े स्टेशनों में दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल शामिल है. आइए आपको इन सभी स्टेशनों के नाम बताते हैं.
A-1 और A श्रेणी
दिल्ली में ‘ए-1’ श्रेणी में आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हैं. वहीं, ‘ए’ श्रेणी में आदर्श नगर, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला और दिल्ली शाहदरा स्टेशन हैं. आपको बता दें कि देशभर में ए-1 श्रेणी के 78 स्टेशन हैं. वहीं, ए श्रेणी के कुल 322 स्टेशन हैं.
ये हैं दिल्ली के छोटे स्टेशन
- आनन्द विहार हॉल्ट
- इन्द्र पुरी हॉल्ट
- कीर्ति नगर
- घेवरा दिल्ली
- ओखला
- खेडा कलां
- चाणक्य पुरी
- तिलक ब्रिज दिल्ली
- दया बस्ती
- दिल्ली किशनगंज
- तुगलकाबाद
- दिल्ली सफदरजंग
- दिल्ली आजादपुर
- लोधी कालोनी
- विवेक विहार
- विवेकानन्द पुरी हाल्ट
- शकूरबस्ती
- शाहबाद मोहम्मदपुर
- शिवाजी ब्रिज
- सदर बाजार
- सब्जी मण्डी
- सरदार पटेल मार्ग
- सरोजिनी नगर
- सेवा नगर
- होलम्बी कलां
- नरेला
- नांगलोई
- नारायणा विहार
- पटेल नगर
- पालम दिल्ली
- प्रगति मैदान
- बराड स्क्वेयर
- बादली
- बिजवासन
- मंगोलपुरी
- मंडावली चंद्र विहार
- मुण्डका
- लाजपत नगर
किन कामों के लिए इस्तेमाल
यह सभी स्टेशन एक्सप्रेस या मेल गाड़ियों के लिए इस्तेमाल नहीं किये जाते हैं. इनमें से बहुत सारे स्टेशनों को मालगाड़ी या फिर लोकल ट्रेनों के लिए यूज किया जाता है. दिल्ली की अधिक जनसंख्या को देखते हुए 1-2 स्टेशनों पर अगर सारी गाड़ियां बुलाई जाने लगें तो इन स्टेशनों पर गाड़ी पकड़ना तो दूर पैर रखना भी मुश्किल हो जाएगा. खबरों के अनुसार, अगले कुछ सालों में इन 46 में से 13 स्टेशनों की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी. कुछ स्टेशनों के कायाकल्प पर काम भी चल रहा है. इसमें से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के मेकओवर का सभी को बेसब्री से इंतजार है.
.
Tags: Delhi Railway Station, Hazrat Nizamuddin Railway Station, Indian railway, New delhi railway station, Railway, Railway Station
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 08:07 IST






