‘मुझे जबरदस्ती छत पर ले गया…’, 8 साल की बच्ची की झूठी शिकायत पर फूड डिलीवरी एजेंट की पिटाई, CCTV से सामने आई सच्चाई


कर्नाटक: बेंगलुरु में 8 साल की बच्ची की झूठी शिकायत पर एक फूड डिलीवरी एजेंट की पिटाई हो गई. बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया कि उसे डिलीवरी एजेंट जबरन छत पर ले गया. लड़की की बात सुनने के बाद हाउसिंग सोसायटी के लोगों और सुरक्षा गार्डों ने उस व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की. हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि लड़की अकेले छत पर गई और वहां खेली. यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी इलाके में हुई थी.

इंडिया टुडे के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता उसकी तलाश करते हुए छत पर पहुंच गए थे. लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि फूड डिलीवरी एजेंट उसे वहां ले गया. लड़की के गुस्साए माता-पिता ने तुरंत सुरक्षा गार्डों को बुलाया, इसके बाद अपार्टमेंट का गेट बंद करवा दिया गया. फिर लड़की ने कैंपस में मौजूद एक डिलीवरी एजेंट की ओर इशारा कर उसपर आरोप लगा दी.

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने युवक की पिटाई कर दी थी. पुलिस ने बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता से झूठ बोला. छत पर वह अकेली ही गई थी. जब पुलिस ने लड़की से पूछा कि उसने झूठा दावा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह डरी हुई थी कि उसके माता-पिता क्लास के समय खेलने के लिए उसकी पिटाई करेंगे. जब सच सामने आया तो लड़की के माता-पिता ने बाद में डिलीवरी एजेंट से माफी मांगी. 

बेंगलुरु में विदेशी यूट्यूबर से बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद आरोपी अरेस्ट, देखें क्या हुआ था…

TOI से बात करते हुए डिलीवरी एजेंट ने कहा ‘सभी लोगों ने सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर मुझे पीटा. पता नहीं उसने यह झूठा दावा क्यों किया?’ ‘मैं सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस को धन्यवाद देता हूं, जिसने मुझे बचा लिया. मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है, अगर सीसीटीवी कैमरा नहीं होता तो क्या होता?’

Tags: Bengaluru News, Karnataka

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More