Jharkhand Weather Update: गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कब होगी बारिश

शिखा श्रेया, रांची. झारखंड का हर जिला गर्मी की तपिश में तप रहा है. गर्मी ऐसी की सड़कें सुनसान हो जा रही है. बस लोगों को इंतजार है तो मॉनसून का, लेकिन मॉनसून आने में अभी लोगों को और चार पांच दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. तब तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. कई जिलों का तापमान 40 से पार लगातार बना हुआ है तो वहीं, प्री मॉनसून की हल्की बारिश भी गर्मी में कोई राहत देते नज़र नहीं आ रही हैं.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोकल 18 को बताया, आने वाले चार-पांच दिनों बाद झारखंड में मौनसून दस्तक देगी. लेकिन तब तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. 14 जून 15 जून को झारखंड के अधिकांश जिले में गर्जंन के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है. तो वही 16 व 17 जून को झारखंड के मध्य, पूर्वी व दक्षिणी भाग में हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है.वहीं, 18 जून को सिमडेगा, पश्चिम व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यानी लोगों को इस दौरान काफी सचेत रहने की जरूरत है.

गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अभिषेक आनंद ने बताया गर्मी को देखते हुए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि प्री मॉनसून बारिश तो होगी, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. इसलिए लोगों से अपील करते हैं कि दोपहर के 12 से 3 के बीच खासकर इस दौरान घर से बाहर ना निकले. अगर बहुत जरूरी हो तो खुद को पूरी तरह ढककर ही निकले. पेय पदार्थ का प्रयोग करते रहे, क्योंकि इस दौरान लू लगने की संभावना काफी अधिक रहती है.

कहां रहा कितना तापमान
वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बोकारो का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, चतरा 40.9 डिग्री, देवघर 42.4 डिग्री, गढ़वा 43.7 डिग्री, गिरिडीह 41.3 डिग्री, गोड्डा 41.9 डिग्री, गुमला 40.1 डिग्री, हजारीबाग 39.6 डिग्री, खूंटी 40.2 डिग्री, लातेहार 40.4 डिग्री, लोहरदगा 39.5 डिग्री, पाकुड़ 39 डिग्री, पलामू 43.9 डिग्री, रामगढ़ 42.2 डिग्री, रांची 40.1 डिग्री, सिमडेगा 40.3 डिग्री व पश्चिम सिंहभूम 41.8 डिग्री.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:42 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More