
इंफाल. मणिपुर में पिछले 24 घंटों में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला समेत नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. सेना के सूत्रों के मुताबिक खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं. कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है. हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं.
इंफाल ईस्ट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवकांत सिंह ने बताया कि ताजा हिंसा में 10 लोग जख्मी भी हुए है. उन्होंने कहा कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है, ताकि इस बात का सही से पता लगाया जा सके कि उनकी मौत किस वजह से हुई है.
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:18 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 28






