मुंबई. Gadar 2 Vs Animal Vs OM2: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Teaser) के टीजर के एक दिन बाद सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) का टीजर लॉन्च हो गया है. दोनों ही फिल्मों को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही है. दो बड़े स्टार की फिल्म होना चर्चा नहीं हैं बल्कि एक ही दिन दोनों फिल्मों की रिलीजिंग डेट है. दोनों ही फिल्मों के मेकर्स ने डेट नहीं बढ़ाने का बयान पहले ही जारी कर दिया है. दो बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों के साथ एक और फिल्म रिलीज हो रही है. यह फिल्म भी एक बड़े स्टार की है. स्टोरी का टाइटल पढ़ कर ही आप समझ गए होंगे कि हम अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओह माय गॉड 2 यानी OMG 2 की बात कर रहे हैं.
‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के तेवर देखने लायक थे. फाइट सीन से समझ आता है जब इसका ट्रेलर और फिल्म रिलीज होगी, तो क्या बवाल होगा. रणबीर ‘एनिमल’ के प्री-टीजर लॉन्च होने के बाद से ट्रेंड कर रहे थे. लेकिन सनी ने ‘गदर 2’ का टीजर लॉन्च कर, रणबीर के ट्रेंड को टक्कर दी है. अब सनी देओल और ‘गदर 2’ इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है.
‘एनिमल’, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ तीनों फिल्में 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. तीनों ही फिल्मों में बड़े हीरो हैं और तीनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं. लेकिन एनिमल और गदर 2 का टीजर देखने के बाद, फैंस का कहना है कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ के बीच मुकाबला होगा. अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ तो पहले ही साइड हो गई है.
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “जितनी ‘गदर 2’ की ओपनिंग होगी, ‘ओएमजी 2’ का उतना ऑल टाइम कलेक्शन होगा.”

‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ में मुकाबला.
एक ने लिखा, “एनिमल और गदर 2 में टक्कर होगी. ओमएजी 2 तो साइडलाइन होगी.”
‘ओएमजी 2’ से ज्यादा ‘गदर 2’ कमाई करेगी.
एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म पर तंज कसते हुए लिखा, “ओएमजी 2 को अपनी रिलीज शिफ्ट कर टेलीग्राम पर करनी चाहिए.”
‘गदर 2’ रिकॉर्ड तोड़ देगी.
एक अन्य यूजर ने लिखा, “गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी. राष्ट्रभक्ति और एक्शन से भरपूर है और ऑरिजनल एक्शन स्टार की फिल्म. “
.
Tags: Akshay kumar, Ranbir kapoor, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:09 IST






