हजारीबाग की इस दुकान पर उपलब्ध हैं जूस व शेक की 11-11 किस्में, प्योरिटी के लिए है प्रसिद्ध


रूपांशु चौधरी/हजारीबाग. बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर अक्सर जूस रिकमेंड करते हैं. पर गर्मी के दिनों में दूकान वाले आमतौर पर जूस में बर्फ मिला देते हैं. इस वजह से उसमें पाया जाने वाला पौष्टिक तत्त्व कम हो जाते हैं. लेकिन हजारीबाग में एक जूस की दुकान है, जहां शुद्ध जूस मिलता है. शहर के मटवारी स्थित बजरंगी जूस सेंटर पर 11 तरह के जूस और 11 तरह के शेक उपलब्ध हैं. लिहाजा रोजाना भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं. इस दुकान के संचालक विजय कुमार पिछले 5 साल से लोगों को जूस व शेक पिला रहे हैं.

विजय कुमार का कहना है कि जूस बनाने की उन्होंने कहीं से कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली है. शुरू में वे केवल मौसमी, अनार गाजर और केला शेक बनाया करते थे. फिर यूट्यूब से सीख कर अभी 22 प्रकार के जूस और शेक बनाते और बेचते हैं.

इनकी दुकान पर गाजर जूस 15 रुपये, बीट जूस 25 रुपये, मौसमी जूस 40 रुपये, संतरा जूस 50 रुपये, अनानास जूस 50 रुपये, अनार जूस 60 रुपये, सेब जूस 60 रुपये, अंगूर जूस 40 रुपये, तरबूज जूस 20 रुपये, मिक्स जूस 40 रुपये, गन्ना जूस 15 रुपये प्रति ग्लास है. वहीं, शेक की बात की जाए तो बनाना शेक 25 रुपये, मैंगो शेक 25 रुपये, पपीता शेक 25 रुपये, खजूर शेक 40 रुपये, ओरियो शेक 50 रुपये, स्पेशल बनाना शेक 50 रुपये, काजू बादाम शेक 100 रुपये, चॉकलेट शेक 40 रुपये, मिक्स शेक 50 रुपये प्रति ग्लास की दर से उपलब्ध है.

विजय ने बताया कि हजारीबाग विद्यार्थियों का शहर है और छात्रों के पास सीमित पैसे होते हैं. ऐसे में वे बहुत सोच समझ कर इसे खर्च करते हैं. इसलिए सबसे सस्ता और फायदेमंद गाजर के जूस की बिक्री सबसे अधिक है. जिसका मूल्य मात्र 15 रुपये ग्लास है. उसके बाद 25 रुपये वाला केला शेक लोग पीते हैं. सबसे महंगा काजू बादाम शेक है, जिसकी कीमत 100 रुपये है. उन्होंने कहा कि रोजाना 2000-2500 रुपये तक कमाई हो जाती है.

Tags: Food 18, Hazaribagh news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More