नई-नई शादी हुई तो बीवी मिली शौकीन, फरमाईश पूरी करने के लिये किडनैपर बन गए दो दोस्त, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- चंदन कुमार कश्यप

गढ़वा. पत्नी का शौक एक पति के लिये इतना भारी पड़ गया कि उसे जेल तक की हवा खना पड़ी. मामला झारखंड से जुड़ा है. गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के लोलकी के जंगल में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के एक गल्ला व्यवसायी का अपहरण हुआ था. इस मामले का जब पुलिस ने खुलासा किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अपहरणकर्ता ने परिजनों से पांच लाख की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना के महज कुछ ही घंटो मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया साथ ही व्यवसायी की कुशल पूर्वक बरामदगी भी कर ली.

इस दौरान पुलिस ने जो खुलासे किये, वह आश्चर्य जनक निकले. दरअसल अपहर्ती की नई-नई शादी हुई थी और वो पत्नी का खर्च और शौक पूरा करने के लिए किडनैपर बन गया और अपहरण कर फिरौती वसूलने की तरकीब निकालने लगा लेकिन घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गये. मामला धुरकी थाना क्षेत्र का है. दो युवकों ने लोलकी जंगल की घाटी में धुरकी हाट बाजार कर लौट रहे नगर ऊंटारी के गल्ला व्यवसायी ललित नारायण गुप्ता को किडनैप कर लिया और उनके घर पर फोन कराकर पांच लाख रुपये की मांग करायी.

परिजनों से सूचना मिलने पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में हरकत में आई पुलिस ने एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर कुछ ही घंटे में अपहृत को सकुशल बरामद कर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ प्रमोद कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायी ललित नारायण गुप्ता शुक्रवार की शाम में धुरकी बाजार कर लूना से वापस घर नगर ऊंटारी लौट रहे थे. इसी बीच लोलकी जंगल में अज्ञात लोगों ने उन्हें किडनैप कर लिया तथा उनके परिवार वालों से पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की.

व्यापारी की सकुशल रिहाई के लिये विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान घटना के कुछ घंटे के भीतर अपहृत व्यापारी ललित को सगमा से बरामद कर लिया गया, साथ ही अपहरण कर ले जा रहे निर्मल यादव नामक एक युवक को पकड़ा गया. पकड़े गये युवक की निशानदेही पर व्यवसायी से लूटी गयी लूना गाड़ी, वेटिंग मशीन को लोलकी जंगल से बरामद किया गया. इस घटना में शामिल फरार प्रदीप कुमार यादव नामक एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया गया.

प्रदीप के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई टीवीएस बाईक एवं अपहृत व्यवसायी से छीना गया पैसा 26 सौ रुपये, दो मोबाईल, व्यापारी की लूना गाड़ी का चाबी एवं एयरगन जैसा दिखने वाला हथियार बरामद किया गया. दोनों आरोपी धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि पहले बाहर में रहकर दोनों कमाते थे किंतु दोनों की नई-नई शादी हुई है.

शादी के बाद से दोनों घर का खर्च नहीं चला पाते थे. घर का खर्च चलाने और बीवी की फरमाईश को पूरा करने के लिये इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. अपहरणकर्ताओ ने खुलासा किया कि मार्च में भी एक व्यवसायी को किडनैप कर फिरौती वसूली थी.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Kidnapping

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें