
UPSC Prelims 2023 : यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims) 2023 कल 28 मई को होगी. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं. परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा. इसके साथ हाल में खींची गई दो पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जाना न भूलें.
छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी सलाह दी है. उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए इसे ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ”कल होने वाली ‘सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा’ के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं. आपने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ही ली होगी. इस परीक्षा का स्वभाव इस तरह का है कि पूरा सिलेबस कोई नहीं पढ़ सकता. आपको बस अपनी साल भर की पढ़ाई का ‘बेस्ट’ देना है. सफलता ज़रूर मिलेगी’. इसके साथ उन्होंने लास्ट मिनट टिप्स भी शेयर किए हैं.
यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए IAS अवनीश शरण के के टिप्स
1. ‘करेंट अफ़ेयर्स’ दुहरा लीजिए
2. कोई बोझिल टॉपिक मत पढ़िए
3. अच्छी नींद लीजिए
4. अधिक से अधिक सवाल अटेम्प्ट कीजिए (नेगेटिव मार्किंग से घबराइयें नहीं)
5. सवालों को बार-बार पढ़िए
6. आसान सवाल गलत मत कीजिए
7. कठिन सवाल में मत उलझिये ( ईगो से बचिये)
ये भी पढ़ें
SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
Success Story : कौन हैं IAS प्रियंका शुक्ला, अभी क्यों हो रही उनकी चर्चा ?
.
Tags: IAS exam, Success tips and tricks, UPSC Exams
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 22:38 IST









