
हाइलाइट्स
गूगल ने पिछले साल भारत में स्ट्रीट व्यू फीचर की घोषणा की थी
इस फीचर को पायलट बेसिस पर बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था
अब हर शहर और गली को वर्चुअली 360 डिग्री में देख सकेंगे
नई दिल्ली. नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स (Google Maps) आए दिन अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स को ऐप में शामिल करता रहता है. अब गूगल मैप्स का स्ट्रीट व्यू फीचर (Street View) आखिरकार पूरे भारत में उपलब्ध है. गूगल ने पिछले साल भारत में स्ट्रीट व्यू की घोषणा की थी, हालांकि शुरुआत में इसे पायलट बेसिस पर बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था. अब छोटे गांवों और कस्बों सहित कई स्थानों के लिए इसे पेश किया गया है.
गूगल ने पहले इस फीचर को लॉन्च किया था लेकिन बाद में बंद कर दिया था. अब इसकी वापसी हुई है. गौरतलब है कि गूगल मैप्स का स्ट्रीट व्यू फीचर बेहद कमाल का है. यह किसी एरिया तक वर्चुअल ले जाता है और ऐसा लगता है कि आप उसी एरिया में खड़े हुए हैं.
हर शहर और गली को वर्चुअली 360 डिग्री में देख सकेंगे
आप इस फीचर के सहारे से स्ट्रीट, लैंडमार्क, बिल्डिंग आदि को 360 डिग्री पर देख सकते हैं. फीचर घर बैठे ही आपको किसी जगह का पूरा नजारा दिखा देता है.
फीचर को एक्सेस करना है आसान
इस फीचर को एक्सेस करना काफी आसान है. यूजर्स अपने फोन या कंप्यूटर से किसी भी जगह का अनुभव कर सकेंगे. स्ट्रीट व्यू फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन में इस्तेमाल करने के लिए गूगल मैप्स ओपन करना होगा और दाई तरफ बने Layers बॉक्स को ओपन करके स्ट्रीट व्यू ऑप्शन को इनेबल करना होगा. कंप्यूटर या फिर लैपटॉप में इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने ब्राउजर पर गूगल मैप्स खोलकर नीचे बाईं ओर Layers बॉक्स को ओपन करके स्ट्रीट व्यू ऑप्शन को इनेबल करना होगा.
.
Tags: Google, Google maps, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 21:36 IST









