
हाइलाइट्स
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में बिजनेस का फ्यूचर काफी अच्छा है.
एआई शॉर्ट टर्म के लिए नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म में चलने वाला बिजनेस है.
एआई से फर्जी कंपनियाँ बनाकर की जाने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहना चाहिए.
नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों ने हमारी क्षमताओं को काफी बढ़ा दिया है. साथ ही इसने मार्केट के लिए भी कई नए मौके खोल दिए हैं. मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) का नाम हर तरफ छाया हुआ है. वहीं एआई पर बेस्ड ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) के आने से इसकी वैल्यू और भी बढ़ गई है. इससे बिजनेस के लिए भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं.
ऐसे में कई लोगों का रुझान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में निवेश करने की ओर बढ़ने लगा है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो पहले ये जानना जरूरी है कि इस सेक्टर का फ्यूचर कैसा है? क्योंकि मार्केट के लिए एआई बिलकुल नया है. ऐसे में इसमें पैसे लगाते समय ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें – लोन चुकाने के बाद ये सर्टिफिकेट लेना है जरूरी, वरना दोबारा भरना पड़ेगा लोन
कैसा है एआई सेक्टर का फ्यूचर?
बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में बिजनेस का फ्यूचर काफी अच्छा है. ऐसे में आप इसमें पैसे लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं लेकिन फायदे के चक्कर में नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना भी ज़रूरी है. वर्तमान में हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की हाइप फैली हुई है. ऐसे में आपको इस हाइप का शिकार होकर गलत फैसला लेने की बजाय सोच समझकर ही फैसला करना चाहिए.
धोखाधड़ी से रहें सावधान
जिस तरह से दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की लोकप्रियता बढ़ रही है, उसी तरह इसके इस्तेमाल से स्कैमर्स के लिए धोखाधड़ी करने नए मौके तैयार हो रहे हैं. एआई की लोकप्रियता की वजह से आजकल कई लोग एआई से जुडी कंपनियां बनाकर लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे जाल में फंसकर आप भी अपना नुकसान कर सकते हैं. इससे बचने के लिए आपको सिर्फ भरोसेमंद कंपनियों में ही पैसा लगाना चाहिए.
धैर्य से लें काम
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर के लिए आगे अच्छा फ्यूचर है. लेकिन बता दें कि यह शॉर्ट टर्म के लिए नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म में चलने वाला बिजनेस है. ऐसे में आपको हड़बड़ी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए, फिर सोच समझकर फैसला करना चाहिए. क्योंकि यह अभी भी शुरुआती स्टेज में ही है. ऐसे में इस सेक्टर में निवेश के अवसरों की कोई कमी नहीं होगी. आगे चलकर यह सेक्टर आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका दे सकता है.
.
Tags: Artificial Intelligence, Business news, Business news in hindi, Share market, Stock market
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 20:32 IST









