GPay यूजर्स के लिए खुशखबरी, रूपे क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे UPI पेमेंट, बेहद आसान है प्रोसेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अब गूगल पे यूजर्स क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट
फिलहाल गूगल पे पर 8 बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड को कर सकते हैं लिंक.
मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं पेमेंट.

नई दिल्ली. अगर आप गूगल पे (Google Pay) यूजर्स हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, डिजिटल  पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे की तरफ से भारत में एक नई सर्विस पेश की गई है. गूगल पे ने हाल ही में RuPay Credit Card को अपने प्लेटफॉर्म पर लाइव किया है. गूगल पे ने इसके लिए एनपीसीआई (NPCI) के साथ पार्टनरशिप की है. अब गूगल पे पर आप अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक कर सकेंगे और यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे.

रूपे क्रेडिट कार्ड को गूगल पे से लिंक करना बेहद आसान है. यह बैंक अकाउंट को लिंक करने जैसा है. फिलहाल Axis Bank, Bank of Baroda, Canara Bank, HDFC bank, PNB समेत 8 बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्डहोल्डर्स गूगल पे पर अपना कार्ड लिंक कर पाएंगे.

गूगल पे कैसे लिंक करें RuPay Credit Card

  • सबसे पहले एंड्रॉयड फोन में गूगल पे ऐप ओपन करें.
  • अब प्रोफाइल सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद Rupay Credit Card Pay With UPI पर क्लिक करें.
  • जिस बैंक ने आपको RuPay Credit Card जारी किया है, उसे सेलेक्ट करें.
  • अब आपको एक UPI PIN सेट करना होगा.
  • इस तरह आपका कार्ड ऐड हो गया है. अब आप RuPay Credit Card से UPI पेमेंट कर सकते हैं.

गूगल पे के जरिए RuPay Credit Card से यूपीआई पेमेंट कैसे करें?

    • गूगल पे ऐप में मर्चेंट का यूपीआई डालें या QR Code स्कैन करें.
    • अब जो अमाउंट पे करना है, वो डालें.
    • इसके बाद आप लिंक्ड RuPay Credit Card चुन लीजिए.
    • अब यूपीआई पिन डालकर पेमेंट पूरा कर लीजिए.

ये भी पढ़ें- SBI Credit Card Rules: एसबीआई ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, आप इस्तेमाल करते हैं तो जरूर जानिए

साल 2022 में शुरू हुई थी Rupay Credit Card on UPI की सुविधा
बता दें कि बीते साल रूपे क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई (Rupay Credit Card on UPI) सुविधा की शुरुआत हुई थी. अब आप पड़ोस के दुकान पर स्कैन कर क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकेंगे. हालांकि रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए आप केवल मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड (Merchant UPI QR Code) को स्कैन कर ही पेमेंट कर सकते हैं. पी2पी पेमेंट नहीं कर सकते हैं. भीम, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे, पेजैप, फ्रीचार्ज जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स पर 8 बैंकों के रूपे क्रेडिट लाइव हो चुके हैं.

Tags: Credit card, Google pay, Rupay, Upi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें