इंजीनियर पति ने गुजरात से फोन पर कहा- तलाक…तलाक…तलाक, 9 सेकंड में तोड़ा 9 साल का रिश्ता, थाने पहुंची पत्नी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गुजरात से पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
दूसरी लड़की के साथ लिव-इन में रह रहा था पति
पीड़िता ने ग्वालियर SP से की शिकायत

ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) शहर से ट्रिपल तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंजीनियर आमिर खान ने गुजरात से फोन लगाकर ग्वालियर में बैठी बीबी को तीन तलाक दे दिया. आरोपी पति ने 9 साल की शादी की महज 9 सेकेंड में तोड़ दी. इसके बाद परेशान पत्नी ने ग्वालियर पुलिस से मामले की शिकायत की है. पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. दरअसल, ग्वालियर सिंधी कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक युवती की 9 साल पहले ग्वालियर के अवाडपुरा में रहने वाले इंजीनियर आमिर खान के साथ निकाह हुआ था.

15 मई 2014 को हुए निकाह के वक्त युवती के पिता ने कर्ज लेकर एक पल्सर गाड़ी और जरूरत का सामान दिया था. निकाह के बाद पति पत्नी को लेकर पानीपत चला गया था. शादी के 2 साल बाद कपल को एक बेटा हुआ. करीब पांच साल पहले आमिर की पोस्टिंग जयपुर और फिर गुजरात के जामनगर में हो गई.

दूसरी लड़की से था पति का अफेयर

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

गुजरात पहुंचने के बाद आमिर किसी दूसरी लड़की के इश्क में पड़ गया. फिर घर में पत्नी और बच्चे की पिटाई करने लगा. साथ ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. लॉकडाउन में आमिर अपनी प्रेमिका के साथ ही रहने लगा. करीब 6 महीने पहले आमिर ग्वालियर आकर पत्नी को मायके में छोड़ गया. मायके में बैठी पत्नी अपने पति से खुद और बच्चे को ले जाने की गुहार करती रही, लेकिन आमिर ने साफ इनकार कर दिया. पीड़िता का कहना है कि 12 मई को पति आमिर ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया.

ये भी पढ़ें: अस्थियां भी नहीं मिलेंगी… मां को मैसेज भेज लापता हुई बेटी, लगा हो गई मौत, फिर आधार कार्ड अपडेट ने खोली पोल

युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी के वक्त दामाद आमिर को सबकुछ दिया. कर्जा करके दामाद के लिए पल्सर गाड़ी खरीदी, लेकिन आमिर और दहेज मांगता रहा. अब उसने मेरी बेटी को फोन पर तीन तलाक दे दिया है. पिता ने बताया कि उसे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए. पीड़िता और उसके परिवार की दुखद दास्तान सुनने के बाद ग्वालियर SP राजेश सिंह चंदेल ने माधौगंज थाना को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. तीन तलाक के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने सबसे काउंसिल कराने की बात कही है. इससे मामला नहीं सुलझा तो IPC के तहत केस कायम कर कार्रवाई की बात कही है.

Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news, Triple talaq

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें