01

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: काशी दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है. इस शहर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ घाटों की अद्भुत छटा दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाती है. इसी काशी का अलग-अलग स्वाद भी दुनियाभर में फेमस है. इसके चर्चे बॉलीवुड के गानों में भी हैं. बनारस का खानपान बेहद खास है. यहां का बनारसी पान, पूड़ी कचौड़ी, ठंडाई, लौंगलता और मलाई गिलौरी का स्वाद लाजवाब है, जिसे खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह!
Author: Up Head Line
Views: 25









