Basti News : दो लाख से अधिक किसानों को नहीं मिल पा रहा है पीएम सम्मान निधि, जानिए क्या है कारण ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. किसानों के आय को बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि देने का ऐलान किया था. जिसके तहत उन किसानों को इसका लाभ मिलता है जिसके पास दो एकड़ से कम ज़मीन हो या वो किसी सरकारी या संवैधानिक पद या इनकम टैक्स न भरता हो. ऐसे किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा साल में तीन बार चार चार महीने करके 2-2 हज़ार की किस्त यानि की साल में कुल 6 हज़ार रुपए दी जाती है. इसी क्रम में बस्ती जनपद में 4 लाख 77 हजार किसान पंजीकृत हैं.

बस्ती जनपद में दो लाख चौदह हजार किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है. छोटे किसानों के लिए सम्मान निधि काफी एहमियत रखती है. इससे उनके सब्जी दवा तक की सारी सुविधाएं मिल जाती थी. लेकिन सम्मान निधि न मिलने से लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.किसान पारसनाथ मौर्या ने बताया कि सम्मान निधि के लिए पात्र होने के बाद भी उनको इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए उन्होंने तहसील से लेकर कृषि विभाग तक के चक्कर लगा लिए लेकिन आज तक उनको इसका लाभ नहीं मिल पाया है.

आधार लिंक न होना है मुख्य कारण mrt
सीडीओ बस्ती राजेश प्रजापति ने बताया कि जनपद में एक लाख 65 हज़ार ऐसे किसान हैं जिनके खाते से आधार का लिंकअप नहीं है. इसी वजह से उनके खाते में सम्मान निधि नहीं जा पा रही है, शेष को सम्मान क्यों नहीं मिल पा रहा है इसकी जांच करवाई जाएगी. साथ ही हम लोगो द्वारा ग्राम पंचायत वार कैम्प भी लगाया जा रहा है, जिसमें ब्लॉक, तहसील, बैंक, आधार बनाने वाले सभी कर्मचारी मौजूद रहेंगे. जिस भी किसान को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है वो इस कैंप में जाकर अपना स्टेट्स पता करवा सकते हैं. कमियां मिलने पर उनके समस्या का समाधान भी तुरन्त मौके पर ही कर दिया जाएगा. जिससे किसान भाइयों को सम्मान निधि का लाभ मिल सके.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 19:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें