इंग्लैंड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, कप्तान चोटिल होकर बाहर, मुश्किल में फंसी टीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एशेज सीरीज के सबसे ज्यादा अहम माना जाता है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीजन में नाक की लड़ाई होती है. इस अहम सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को बड़ा झटका लगा है. कप्तान मेग लेनिंग चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गई हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलना है. इसमें एशेज सीरीज के तहस खेला जाने वाला टेस्ट मैच भी होगा. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान स्वास्थ कारणों से इस अहम मुकाबले से बाहर हो गई हैं. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उनके साथ मेडिकल टीम के स्टाफ को घर पर साथ रहकर स्वास्थ में सुधार कर जल्दी वापसी लौटने के लिए व्यवस्था की है. मेग लेनिंग की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी एलिसा हीली को दी जा सकती है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी बयान में शॉन फ्लेगलर ने कहा, ‘यह मेग लेनिंग और टीम के लिए बड़ा झटका है उनको एशेज मुकाबले से बाहर होना पड़ा है. यह सीरीज टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण सीरीज है और इससे बाहर होने की वजह से मेग बेहद निराश हैं. टीम को उनकी कमी काफी खलेगी लेकिन हम सभी का यही मानना है कि उनको इस वक्त सबसे पहले अपने स्वास्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के दौरे पर 1 मात्र टेस्ट मैच खेलने के अलावा तीन टी20 और इतने वनडे मैचों की सीरीज में खेलने उतरेगी. एशेज सीरीज के तहत खेला जाने वाला टेस्ट मैच नॉटिंघम में 22 से 26 जून के बीच होगा. टी20 सीरीज 1 से 8 जुलाई के बीच होना है जबकि वनडे सीरीज 12 से 18 जुलाई के बीच खेले जाने की योजना है.

एशेज 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलीग गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम.

Tags: Ashes

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें