बालाघाट. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के एक बयान के बाद वारासिवनी से निर्दलीय विधायक और मध्य प्रदेश खनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल (Pradeep Jaiswal) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जनता का दरवाजा उनके लिए खुला है. उन्हें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है. समय बलवान होता है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार मुझे ऑफर आया था मुख्यमंत्री बनने का. मैं मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आया हूं. सातों निर्दलीय विधायक मेरे साथ थे. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक प्रदीप जायसवाल को किसी भी हाल में कांग्रेस में नहीं लिया जाने वाला बयान दिया था.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने का समय बाकी है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है. वहीं हर विधानसभा की सीटें जितने के लिए बड़े-बड़े नेता अब अपनी पूरी ताकत लगा रहे है. 25 मई को बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन हुआ था. जहां पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल को किसी भी हाल में कांग्रेस पार्टी में नहीं लिया जाएगा.
विधायक ने किया पलटवार
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए विधायक प्रदीप जायसवाल ने ग्राम घोटी में अपने भाषण में कहा कि मुझे कोई भी राजनीतिक पार्टी की जरूरत नहीं है. मेरे साथ मेरे क्षेत्र की जनता है. मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, इसलिए कहते है गुड्डा जायसवाल के लिए कांग्रेस पार्टी का दरवाजा बंद हो गया है. अगर मैं चुनाव नहीं लड़ता तो भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत जाती.
आपके शहर से (बालाघाट)

MP News: इंदौर में यह शख्स सिखा रहा महिलाओं को निशुक्ल सेल्फ डिफेंस के गुर, दुश्मन से करेगी डट का सामना

UPSC 2022: एमपी की लड़की ने तैयार किए फर्जी दस्तावेज, बदला रोल नंबर-रैंकिंग, क्या कड़ा एक्शन लेगा यूपीएससी

MP News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, लापरवाही बरती तो हो जाएंगे बीमारियों का शिकार

MP News: नौतापा के बीच तापमान में रही गिरावट,शुक्रवार को36 डिग्री सेल्सियस

PHOTOS: चिलचिलाती धूप में अजब-गजब हठ योग, तपती रेत पर सूर्य साधना कर रहे ‘पागल बाबा’, उमड़ा हुजूम

MP Board Supplementary Exam 2023: एमपी बोर्ड के फेल स्टूडेंट भी हो सकते हैं पास, बस करना होगा ये काम

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

चौकीदार पिता ने नाम नहीं की प्रॉपर्टी, गुस्से में बेटे ने की खौफनाक हरकत, 1 हफ्ते बाद खुली पोल

MP News: डॉल्फिन स्विमिंग एकेडमी बुधवाड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव जीतने पर मुझे सबसे पहले 3 बजे रात में कमलनाथ जी का फोन आया, फिर शिवराज जी का. अगर मेरे लिए दरवाज़े बंद थे तो फ़ोन क्यों किए थे. मेरे पास बहुत ऑप्शन है. जहां जनता जैसा बोलेगी, उसी प्रकार से हम निर्णय लेंगे. निर्दलीय विधायक में सबसे सीनियर विधायक मैं था, इसलिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था.
.
Tags: Mp news, MP politics
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 17:41 IST









