अदा शर्मा ने झेला भेदभाव! बॉलीवुड पर लगाया का सनसनीखेज आरोप, क्यों कहा मुझे ये माहौल पसंद नहीं?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ‘द केरल स्‍टोरी’ से घर-घर में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्म के रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. विवादों के साथ फिल्म को कई जगह पर रिलीज नहीं होने दिया. उसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. अदा ने फिल्म में ‘शालिनी उन्‍नीकृष्‍णन’ का लीड रोल प्‍ले किया है. इस फिल्म से पहले वह टीवी के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड पर जेंडर के आधार पर भेदभाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

अदा शर्मा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में कई बार ऐसा हुआ है कि एक्टर्स के सामने उन्हें कम तवज्जो दी गई है. उन्होंने कहा है कि अपने अब तक एक्‍ट‍िंग करियर में वह ‘अच्छे और बुरे’ हर तरह के लोगों से मिली हैं. हालांकि, हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक बात जो उन्‍हें सबसे अध‍िक खलती है, वो ये है कि यहां औरत और मर्द में खूब भेदभाव होता है.

आपका डायरेक्‍टर बहुत अच्‍छा नहीं है तो…
‘द केरल स्‍टोरी’ एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस बारे में हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत की. अदा ने कहा कि मैंने नॉर्थ और साउथ के लोगों के साथ काम किया है. दोनों जगहों पर बहुत अद्भुत लोग भी थे और कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक भी. मुझे एहसास हुआ है कि यदि आपका डायरेक्‍टर अच्छा है, तो चाहे आपकी भाषा कुछ भी हो, सब कुछ बहुत अच्छा होता है, लेकिन अगर आपका डायरेक्‍टर बहुत अच्‍छा नहीं है, तो भाषा का यह अंतर अच्छी बात नहीं है.

‘मैंने जेंडर के बेस पर भेदभाव झेला है’
उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि बॉलीवुड में एक्‍टर और एक्‍ट्रेस को एक जैसी फीस की मांग से ज्‍यादा लोगों को पहले इस इंडस्‍ट्री में लैंगिक आधार पर होने वाले भेदभाव पर बात करनी चाहिए. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं सभी जगह ‘अच्छे और बुरे’ लोगों से मिली हूं. मुझे बहुत अजीब लगता है कि वे पहले लड़की को कॉल करते हैं और फिर कहते हैं- इंतजार करो. जब वे देखते हैं कि अच्छा वह इंतजार कर रही है, तब वह एक्टर के मैनेजर को कॉल करते हैं और उन्हें सेट पर आने के लिए कहते हैं, जबकि लड़की पहले से ही वहां मौजूद है. मैंने जेंडर के बेस पर भेदभाव झेला है. मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है.

बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए  200 करोड़ 
आपको बता दें कि सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है.  मूवी में अदा शर्मा के साथ लीड रोल में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धी इडनानी हैं. फिल्म 200 करोड़ी के क्लब में हो चुकी है.

Tags: Adah Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें