
कैलाश कुमार / बोकारो. बोकारो में बढ़ती तेज गर्मी मे कई इलाकों के चौक-चौराहों पर लगे ठेले और छोटी दुकानों पर सत्तू के शरबत की बिक्री बढ़ गई है. लोग दोपहर की गर्मी में भूख और प्यास से निजात पाने के लिए खास सत्तू के शरबत का सेवन कर रहे हैं. बोकारो के चास के महावीर चौक के सामने स्थित लक्ष्मी सत्तू भंडार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रहती है. यहां खास बदाम वाला सत्तू का शरबत काफी लोकप्रिय है. लोग यहां दूर-दूर से सत्तू का शरबत पीने आते हैं.
खास तरीके से तैयार किया जाता है शरबत
दुकान के संचालक के गणेश प्रसाद ने बताया कि वह बीते 15 साल से यहां पर अपनी दुकान चला रहे हैं. उनकी दुकान पर ठंडा शरबत के अलावा कच्चा चना और भुंजा बनाकर बेचा जाता है. उन्होंने ने बताया कि उनकी दुकान पर उपयोग होने वाला सत्तू पूरी तरह शुद्ध होता है. वह खास चक्की से पिसवाकर तैयार करते हैं. स्पेशल बदाम वाले सत्तू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले मटके के पानी को बर्तन में डालकर सत्तू मिलाया जाता है. फिर उसके ऊपर प्याज को बारीक काटकर जीरा पाउडर डालकर ग्राहक को परोस दिया जाता है.
गणेश ने बताया कि उनकी दुकान पर रोजाना 100 गिलास से अधिक सत्तू के शरबत की बिक्री होती है. उनकी दुकान पर खास बदाम वाले सत्तू की शरबत की कीमत 15 रुपए है. वही बिना बादाम वाले सत्तू की कीमत 10 रुपए है.
उनकी दुकान रोजाना सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक खुली रहती है. दुकान पर शरबत पीने आए विशाल ने बताया कि शरबत का स्वाद काफी अच्छा है. इसके अंदर बादाम से सत्तू और स्वादिष्ट लगता है. एक ग्लास सत्तू का शरबत पीने से थकावट भी छूमंतर हो जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 16:19 IST









