नई जनगणना में नए सवाल! बोतलबंद पानी से स्मार्टफोन तक, जानिए और क्या जानकारी मांगी जा सकती है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. देश में 2021 की जनगणना (Census 2021) को कोविड-19 (Covid) महामारी के कारण रोकना पड़ा था.  देश में आबादी का डेटा जुटाने की इस नियमित कवायद को फिर से शुरू करने के लिए भी एक अधिसूचना का जारी किया जाना बाकी है. फिलहाल जब 2021 की देरी से होने वाली जनगणना आखिरकार फिर से शुरू हो जाएगी, तो लोगों का पाला कुछ नए तरह के सवालों से भी पड़ सकता है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक इन सवालों में शामिल हो सकता है कि क्या पैकेज्ड या बोतलबंद पानी आपके घर में पीने के पानी के मुख्य स्रोतों में से एक है? क्या आपकी रसोई में एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन है? घर में कितने स्मार्टफोन या डीटीएच कनेक्शन हैं? आपके परिवार में उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज क्या है?

ये कुछ नए सवाल हैं जिन पर नई जनगणना में डेटा जुटाया जाएगा. अपनी स्थापना के 150 साल पूरे होने के मौके पर जनगणना ऑफिस को सोमवार को अपना नया भवन-जनगणना भवन (Janganana Bhawan) मिला. नए ऑफिस का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया. अपनी 150वीं वर्षगांठ के मौके पर जनगणना कार्यालय ने एक नया प्रकाशन भी निकाला है. 1981 से भारतीय जनगणना पर एक ग्रंथ (A Treatise on Indian Censuses since 1981) को इस हफ्ते के शुरू में जारी किया गया था.

इस प्रकाशन में पिछले चार जनगणना कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी शामिल है. इसमें 2021 की जनगणना के लिए की जा रही तैयारियों पर एक अध्याय भी है. जिसमें पहली बार जुटाई जाने वाली जानकारी भी शामिल है. अन्य ताजा सवालों में यह भी शामिल है कि क्या “प्राकृतिक आपदाएं” परिवार में प्रवासन का एक कारण है.

Tags: Caste Based Census, Census, Drinking Water, Smartphone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें