पटना. देश के नए संसद भवन के उद्घाटन (New Parliament Building Inauguration) से पहले सियासत बेहद गर्म है. कांग्रेस सहित कई विरोधी पार्टियों ने उद्घाटन का बहिष्कार किया है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी नए संसद भवन के निर्माण पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कहा है कि दूसरा संसद भवन बनाने की जरूरत क्या थी? कल जो दिल्ली में कार्यक्रम हो रहा है वो बेकार कार्यक्रम है. उसका कोई मतलब नहीं है. यह लोग इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे हैं, पूरा इतिहास बदल देंगे. हम तो पहले ही से कर रहे हैं कि पूरे इतिहास को बदलने में लगे हुए हैं. वहीं नीतीश कुमार ने उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए देश में क्या क्या हो रहा है.
बता दें, आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने वाली है, जिसमें नीतीश कुमार शामिल नहीं हो रहे हैं. वहीं बिहार सरकार के प्रतिनिधि मंडल को भी शामिल होने की अनुमति नहीं मिली. इस पर उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक की जब सूचना मिली थी तो हमने कह दिया था. उस दिन हमारा कार्यक्रम है अगर बैठक का समय बढ़ा दिया जाता तो मैं भी शामिल होता. लेकिन, समय नहीं बदला. लेकिन, मैंने आग्रह किया था कि हमारे प्रतिनिधि मंडल को बैठक में शामिल होने दिया जाए, लेकिन उन लोगों ने नहीं माना.
आपके शहर से (पटना)

JP University: स्नातक पार्ट-2 परीक्षा फॉर्म भरने की जारी की तिथि, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

Gopalganj News: गोपालगंज के इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ बोटिंग का भी ले सकते हैं आनंद, जानें क्या है रेट

पूर्णिया से पूर्वोत्तर भारत के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, पटना के बाद यहां लगेगा डॉप्लर रडार

‘हम लड़ते हैं तो ताल ठोककर, गले मिलते हैं तो…’खोई जमीन की तलाश में जुटे आनंद मोहन, स्वर्ण मुकुट से हुआ स्वागत

Buxar: मां जगदम्बा भवानी का वो स्थान जहां आम से लेकर खास तक नवाजते हैं शीश, यहां नहीं है कोई मंदिर

बिहार के अररिया में बड़ा कांड! मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाते ही बिगड़ी कई बच्चों की तबीयत

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से किसानों को होते हैं फायदे, पूर्णिया के ज्योतिषाचार्य से जानें

Vastu Tips: बैंबू प्लांट से बदल सकती है किस्मत, जानें घर में रखने का सही तरीका

सोशल मीडिया पर दोस्ती, चुपके-चुपके मुलाकातें, 5 सालों से चल रही थी Love Story, अब आया गजब का क्लाइमेक्स!

IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में नौकरी की भरमार, 34000 मिलेगी सैलरी, ग्रेजुएट करें अप्लाई
नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मैं बैठक में जाता तो विशेष राज्य के दर्जे के बारे में पूछता कि विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ, विशेष सहायता का क्या हुआ. अगर विशेष का दर्जा मिलता है तो निश्चित तौर पर बिहार और विकास करता. नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि आप विधानसभा भवन का जो विस्तारित भवन बनाए थे, उसमें आपने राजपाल को कोई नहीं बुलाया. इस पर उन्होंने कहा कि वह विधानसभा का भवन नहीं था विस्तारित भवन था और जो लोग तब मेरे साथ में थे वो लोग भूल गए.
दिल्ली में उद्घाटन से पहले बिहार में सियासत तेज, नए संसद भवन पर अब BJP ने महागठबंधन से पूछा सवाल
नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग इसलिए भूल गए हैं कि जो शासन कर रहा है शायद इतिहास को बदलना चाहते हैं. वहीं विपक्षी एकता को लेकर उन्होंने कहा कि सभी लोगों से बातचीत हो गई है. हम जल्द बताएंगे. वहीं नीतीश कुमार ने 2000 के नोट बदलने पर भी सवाल खड़ा किया है.
.
Tags: Bihar News, Nitish kumar, Parliament house
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 12:12 IST









