The Kerala Story एक्ट्रेस अदा शर्मा मुश्किल में फंसी, आने लगे कैसे-कैसे कॉल-मैसेज, बोलीं- 'मुझे भी उन लड़कियों की तरह…'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



‘दि केरल स्टोरी’ बीती 5 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म के कंटेंट को लेकर शुरुआत से ही बवाल कट रहा है. अब इस फिल्म को ना पसंद करने वाले व्यक्ति ने अदा की कॉन्टेक्ट डिटेल्स शेयर कर दी हैं, जिसके बाद से अदा का नम्बर वायरल हो गया है.

अदा शर्मा का नम्बर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, वैसे ही अदा के पास कई अनजान कॉल और मैसेज आने लगे. फिल्म को ना पसंद करने वाले लोग अदा को उल्टा सीधा बोल रहे हैं. जानकारी के अनुसार, अदा की ये डिटेल्स ‘झामुंडा_बोल्ते’ नाम के एक यूजर ने लीक की हैं.(instagram/adah sharma) इस बारे में अदा की एक मीडिया हाउस से बातचीत हुई. अदा का कहना था कि ‘जब बहुत सारे कॉल्स और मैसेज आने लगे तो पता चला कि नम्बर लीक हो गया है. इनमें कुछ धमकी भरे कॉल्स भी थे. इस घटना के बाद मुझे भी उन लड़कियों की तरह महसूस हो रहा है, जिनकी एडिट फोटोज और नम्बर लीक कर दिए जाते हैं. मुझे मेरी फिल्म का सीन याद आ गया, जिसमें एक लड़की को यूं ही परेशान किया गया था.’ (twitter@goutamguha10) ‘दि केरल स्टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे निर्मित किया है. फिल्म को बीते दिनों लगातार पसंद किया गया और फिल्म अब तक 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. (instagram/adah sharma) अदा शर्मा का नम्बर लीक करने वाले शख्स ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है. खबर के अनुसार, साइबर टीम इस सिलसिले में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. उधर, सोशल मीडिया पर कई लोग अदा शर्मा के सपोर्ट में मैसेज कर रहे हैं. (instagram/adah sharma)

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें