सलमान खान-अरबाज खान ये भिड़ गया था ये डायरेक्टर, बर्बाद हुआ करियर, अब गुमनामी में जीने को है मजबूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कहा जाता है, ‘दबंग भाईजान’ यानी सलमान खान और उनके परिवार से जो एक बार भिड़ गया तो उसका चमकते हुए करियर को डूबना तय है. बी-टाउन में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं. ये चमचमाती दुनिया है ही ऐसी, जो चंद मिनट में किसी को भी सितारा बना देती है और कभी कुछ ऐसा हो जाता है कि वो गुमनामी का जिंदगी जीने को मजबूर हो जाता है. ऐसा ही एक मशहूर डायरेक्टर के भाई के साथ हुआ, जो खुद भी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. उन्होंने सलमान की उस फिल्म को डायरेक्ट किया, जिससे सलमान का डूबता सितारा एक बार पिर उदय हुआ. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई. लेकिन अब ये डायरेक्टर गुमनामी के जिंदगी जीने को मजबूर है.

बॉलीवुड की इस दुनिया में कब कौन फर्श से अर्श पर और अर्श से फर्श पर बैठ जाए ये कहना मुश्किल है. क्योंकि यहां जितना हुनर का सिक्का चलता है. उतना ही इंडस्ट्री में आपको सफल होने के लिए लिक्स की जरूरत भी होती है. एक डायरेक्टर जिनको अच्छा नाम और काम दोनों मिला, लेकिन आज वो गुमनामी में जीने को मजबूर हैं. कौन हैं वो डायरेक्टर जिन्होंने सलमान की सोती हुई किस्मत को जगा दिया, लेकिन खुद अंधेरे में फिर कही खो गए.

अभिनव कश्यप ने जब लिखा था बवाली पोस्ट
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई को आप जानते हैं? वहीं, डायरेक्टर जिन्होंने सलमान खान को ‘चुलबुल पांडे’ बनाकर घर-घर में फेमस कर दिया. अब तो आप समझ ही गए होंगे. हम बात कर रहे हैं अभिनव कश्यप की, जो काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था.

abhinav kashyap, abhinav kashyap News, dabangg director abhinav kashyap, abhinav kashyap when accused salman khan and arbaaz Khan for ruining his career, who is abhinav kashyap, Anurag Kashyap and abhinav kashyap Relationship, where is abhinav kashyap Now, how abhinav kashyap career ruined, why abhinav kashyap forced to live in obscurity

अभिनव कश्यप ने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ को डायरेक्ट किया है. फाइल फोटो

सलमान के करियर को पहुंचाया बुलंदियों पर
अभिनव कश्यप ने साल 2000 में संजय दत्त की फिल्म जंग का स्क्रीनप्ले लिखा था. इसके बाद उन्होंने ‘पांच’ और ‘युवा’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया. अभिनव कश्यप ने ‘मनोरमा’ और ’13बी’ जैसी फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखे. लेकिन जिस पहचान के लिए वह इंडस्ट्री में आए थे, वो मिला साल 2010 में. सलमान खान, जो अपने करियर में करीब 20 फ्लॉप फिल्म दे चुके थे, उनके लिए अभिनव एक फरिश्ता बनकर आए और उन्होंने फिल्म जडायरेक्ट की ‘दबंग’. ये फिल्म भाईजान के करियर की चौथी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक 5 ब्लॉकबस्टर दीं.

रणबीर कपूर की फिल्म ने फ्लॉप किया करियर!
फिल्म दबंग के बाद साल 2013 में अभिनव कश्यप ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बेशर्म’ बनाई. लेकिन ये फिल्म पर्दे पर औधे मुंह गिर गई. बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई इस फिल्म के बाद अभिनव कश्यप फिर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं.

सलमान खान पर बुली करने का आरोप
डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर बुली करने का आरोप लगाया था. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि सलमान ने उनके करियर को बर्बाद करने के लिए हरसंभव कोशिश की थी. अभिनव ने आरोप लगाया था कि सलमान खान और उनके परिवार ने उनके प्रोजेक्ट्स को रुकवाने और उनकी फिल्मों को फ्लॉप करवाने के कई हथकंडे अपनाए थे. साथ ही उनको लगातार जान से मारने और परिवार के सदस्यों का रेप करने के लिए धमका रहे थे. और जब वह एफआईआर दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. उन्होंने सलमान खान के परिवार को इस जहरीले तालाब का हेड बताया था. अभिनव कश्यप का सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान के साथ साल 2020 में विवाद भी हुआ था, जिसमें उन्होंने एक्टर के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाए था.

Tags: Anurag Kashyap, Salman khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें