जब आमिर खान की ‘रंगीला’ के चलते Karthi की हुई बेइज्जती, फिल्म के बीच थिएटर से निकाले गए बाहर, कहा- अगले शो की…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः जैसे सूर्या (Saravanan Sivakumar) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं, उसी तरह उनके छोटे भाई कार्ति शिवकुमार (Karthi) भी साउथ इंडस्ट्री का एक पॉपुलर नाम हैं. वहीं मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन 1’ और ‘पोन्नियन सेलवन ।।’ के साथ तो वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. हालांकि, कार्ति ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह बॉलीवुड फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं. कार्ति को शुरुआत से ही हिंदी फिल्मों का शौक रहा है और कॉलेज के जमाने में वह अक्सर बॉलीवुड फिल्में देखने थिएटर जाते थे और इसी चक्कर में तो एक बार उनकी अच्छी खासी बेइज्जती भी हो गई थी. घटना तब की है, जब कार्ति एक स्टूडेंट होते थे और अक्सर हिंदी फिल्में देखने सिनेमाघर जाते थे.

ऐसे ही एक बार कार्ति अपने दोस्तों के साथ आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर स्टारर ‘रंगीला’ देखने थिएटर गए थे, जहां से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था. कार्ति ने खुद इस घटना का जिक्र एक इंटरव्यू में किया था. किस्सा 2022 में पोन्नियन सेलवन 1 के एक इवेंट का है. जिसमें कार्ति ने बताया कि कैसे उन्हें और उनके दोस्तों को बीच फिल्म थिएटर से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कार्ति नहीं माने और दूसरे शो की टिकिट लेकर अंदर घुस गए.

कार्ति ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया- ‘कॉलेज के दिनों में मैं खूब हिंदी फिल्में देखता था. मुझे अच्छी तरह से याद है कि 1995 में रंगीला रिलीज हुई थी. मैं और मेरे दोस्त वहां तन्हा-तन्हा गाना देखने गए थे. हम लोग थिएटर के अंदर भाग रहे थे. जिसके चलते हमें थिएटरसे बाहर निकाल दिया गया. शो से निकाले जाने के बाद मैंने और मेरे दोस्तों ने दूसरे शो की टिकिट खरीदी और फिर अंदर घुस गए.’

बता दें, रंगीला रामगोपाल वर्मा ने लिखी और डायरेक्ट की है. ये फिल्म सुपरहिट थी. इसमें आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे. इसके अलावा जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आए थे. उर्मिला और आमिर दोनों ही उन दिनों इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स थे और उर्मिला हिंदी फिल्मों के साथ ही साउथ फिल्मों में भी काम कर रही थीं. उर्मिला मातोंकर तमिल, तेलुगू से लेकर कन्नड़ भाषा तक की फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

बात रें कार्ति की तो उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने 2004 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने के बाद 2005 में एक्टर के रूप में डेब्यू किया. पोन्नियन सेलवन 1 के बाद अब कार्ति इस साल रिलीज हुई पोन्ननियन सेलवन 2 में नजर आए थे. अब वह ‘जापान’ फिल्म में दिखाई देंगे.

Tags: Entertainment, South cinema, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें