शिखा श्रेया/रांची. शुक्रवार को झारखंड में तेज बारिश व वज्रपात के साथ जबरदस्त आंधी और तूफान देखने को मिला. जिस वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हालांकि, बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली व मौसम भी सुहाना हो गया. लेकिन लोगों को अभी भी सचेत रहने की जरूरत है. क्योंकि 28 मई तक मौसम की स्थित ऐसी ही बनी रहेगी. बता दें कि गुरुवार को वज्रपात व आंधी-तूफान से 6 लोगों की जान चली गई थी.
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने News18 Local को बताया कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून की प्रक्रिया शुरू होना ही झारखंड के इस मौसम की वजह है. साथ ही झारखंड व बंगाल के ऊपर जो टर्फ है और उसके कारण बनने वाली सरकुलेशन इस मौसम की जिम्मेदार है.
शुक्रवार को 7 लोगों की मौत
शुक्रवार को आंधी व तूफान के कारण झारखंड में 7 लोगों की मौत हो गई. इससे पहले गुरुवार को वज्रपात व आंधी-तूफान से 6 लोगों की जान चली गई थी. शुक्रवार को आंधी-पानी ने पलामू में 2 व रांची, खूंटी, चतरा, बेरमो और हजारीबाग में एक-एक लोगों की जान ले ली. वही, रांची के क्लब रोड के समीप पेड़ की टहनी गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई व ऑटो ड्राइवर के हाथ में हल्की चोट आई. ऑटो ड्राइवर मनोज के बताया कि पेड़ के नीचे पिछले 2 घंटे से हम ऑटो लगाकर खड़े थे. आंधी-तूफान बिल्कुल अचानक आई. हमें लगा इसका कोई खास असर नहीं होगा. लेकिन अचानक पेड़ की टहनी ऑटो के पर गिर गई. शुक्र है कि मुझे कोई गंभीर चोट नहीं आई, बस हाथ में ही चोट आई है.
आपके शहर से (रांची)

झारखंड: हर जुबां पर रहीं रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजभवन में मिलने के लिए टूट गई दलों की दीवार

सरकारी है तो क्या हुआ? इन 80 स्कूलों में एडमिशन के लिए मची होड़, स्टूडेंट्स के बीच है खूब डिमांड

Jharkhand Board JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट और कॉमर्स रिजल्ट का है इंतजार, जान लें कब होगा जारी

धनबाद में यहां भोजन में मिलेगा घर जैसा स्वाद, चावल के साथ परोसा जाता है राजमा, छोला, कढ़ी व चिकन

Farmer Loan: गुमला में किसानों का पुराना कर्ज होगा माफ, नए ऋण के लिए कर सकेंगे आवेदन

UPSC Result: पहले क्लर्क की नौकरी की और निकाला UPSC, पलामू के नारायण ने हिंदी को बनाया ताकत

उत्कृष्ट विद्यालयों के बदले नाम, जाने जाएंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के नाम से

Job News: JSSC ने निकाली बंपर वेकेंसी, उत्पाद सिपाही के 583 पद, 1 जून से कर सकेंगे आवेदन

झारखंड में नक्सलियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन कंपनी की पोकलेन सहित 5 गाड़ियों में लगाई आग

Ranchi Gold Rate : सोने की कीमत में मामूली उछाल, जबकि चांदी गिरी, जानें आज का रेट

Rashifal: 31 मई से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, देवघर के ज्योतिषी बता रहे हैं वजह
चेतावनी को न लें हल्के में
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लोगों को 28 मई तक काफी सचेत रहने की जरूरत है. भूलकर भी पेड़ के नीचे न खड़े रहें. अधिकतर हादसे पेड़ के नीचे खड़े रहने व गाड़ी लगाने के कारण देखी जा रही है. मौसम विभाग इसको लेकर बार-बार चेतावनी जारी कर रहा है. लोगों को चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत है. कोई भी काम जान से बढ़कर नहीं है.
कहां कितना तापमान
अधिकतम तापमान की बात करें तो बोकारो में 36.3 डिग्री, देवघर में 36.1 डिग्री, गढ़वा में 36.4 डिग्री, गिरिडीह में 35.9 डिग्री, गोड्डा में 36.2 डिग्री, गुमला में 35.5 डिग्री, हजारीबाग में 34 डिग्री, खूंटी में 34.6 डिग्री, लातेहार में 35.7 डिग्री, लोहरदगा में 34.9 डिग्री, पाकुड़ में 35.2 डिग्री, पलामू में 37.8 डिग्री, रामगढ़ में 36.5 डिग्री, साहिबगंज में 33.8 डिग्री, सिमडेगा में 37.1 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 38 डिग्री, जमशेदपुर में 36.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 37.8 डिग्री और रांची में 35.2 डिग्री रहा.
.
Tags: Jharkhand weather News, Ranchi news, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:54 IST









