IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में नौकरी की भरमार, 34000 मिलेगी सैलरी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने मन बना रहे युवाओं के लिए गोल्डन चांस है. इसके लिए IDBI ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (IDBI Recruitment) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार IDBI की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन इन पदों (IDBI Recruitment 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती (IDBI Bharti 2023) अभियान के जरिए IDBI में कुल 1036 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से शुरू हुई और 7 जून, 2023 को समाप्त होगी. उम्मीदवार जो भी इन पदों (IDBI Recruitment 2023) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे ध्यान से जरूर पढ़ें.

IDBI Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.

IDBI Bharti के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, उनकी आयुसीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

IDBI Recruitment के लिए जरूरी तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 24 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 7 जून

IDBI Bharti के लिए चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन टेस्ट (OT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT) शामिल होगा. प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसके लिए उम्मीदवार द्वारा एक गलत उत्तर दिया गया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंकों को सही स्कोर से दंड के रूप में काटा जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक
IDBI Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
IDBI Recruitment 2023 आवेदन लिंक

IDBI Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹1000/- और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹200/- है. भुगतान डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें…
वन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 12वीं पास करें आवेदन
भारतीय डाक में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, IDBI Bank, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें