Pithoragarh News : 4 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार; मचा हड़कंप, दो स्कूलों को किया गया बंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ की तहसील के जाखनी उप्रेती गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत है. दो हफ्ते पहले घर के बाहर मां के साथ बैठी एक 7 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया था. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो कि खतरे से बाहर है. अब एक 4 साल के बच्चे पर गुलदार के हमला करने से मौत हो गई. बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं इलाके में गुलदारों की मौजूदगी के चलते दो स्कूलों को फिलहाल बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है.

गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा
दो हफ्ते पहले गुलदार के हमले में घायल 7 साल की बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है, वन विभाग ने बच्ची पर हमला होने के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, जिसमें एक गुलदार पकड़ लिया गया. उसके पकड़े जाने के बाद वन विभाग चैन की सांस ले ही रहा था कि एक और घटना इसी क्षेत्र में हो गयी. बुधवार को एक अन्य गुलदार के हमले में 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. क्षेत्रवासियों के अनुसार इस इलाके में 4 गुलदार एक साथ देखे गए हैं, ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल भी खड़े किए हैं.

छत पर परिजनों के साथ बैठा था बच्चा
घटना बुधवार की रात्रि नौ बजे के आसपास की है, स्वजनों के साथ खड़े चार साल के यशपुत्र भगवान सिंह को गुलदार छत से उठा कर ले गया. परिजनों द्वारा हो हल्ला मचाने पर गुलदार घर से लगभग 25 मीटर दूर बालक को घायल कर छोड़ गया था, इसके बाद रात्रि को ही उसे सीएचसी गंगोलीहाट लाया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां पर उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने पर उसे फिर से हल्द्वानी रेफर किया गया. स्वजन जब उसे हल्द्वानी ले जा रहेथे तो चंपावत जिले के बाराकोट के पास बच्चे की मौत हो गई, घर के इकलौते चिराग के बुझने से स्वजनों में कोहराम मचा है.

वन विभाग की टीम कर रही तलाश
गुलदार के हमले से बच्चे की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. वन विभाग की टीम गांव में पहुंची है और गांव में पिंजरा लगाया गया है. वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल से बताया वन विभाग की टीम गांव में बनी है. लगातार गश्त लगा रही है. ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है.

क्षेत्र में गुलदारों के आतंक को देखते हुए और जब तक इन्हेंपकड़ नहीं लिया जाता तबतक जूनियर हाईस्कूल भागा और प्राथमिक विद्यालय भामा बच्चों के लिए बंद कर दिए गए हैं, दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि गुलदार की सक्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

Tags: Pithoragarh news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें