जोधपुर में होगा मारवाड़ युवा महोत्सव, 6 जिलों के युवा लेंगे भाग, आप भी कर सकते हैं अवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पुनीत माथुर / जोधपुर. अगर आप युवा कलाकार हैं और मारवाड़ के रहने वाले हैं तो राजस्थान युवा बोर्ड आपके लिए एक मंच उपलब्ध करवाने जा रहा है. राजस्थान यूवा बोर्ड जोधपुर संभाग के कलाकारों के लिए युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है.

राज्य सरकार इस बार युवाओं पर फोकस कर रही है और युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है. इस बीच जोधपुर में एक बड़ा मारवाड़ युवा महोत्सव आयोजित हो रहा है. शेखावाटी और मेवाड़ में आयोजित कलाकारों के इस महोत्सव के बाद यह जोधपुर में आयोजित हो रहा है. इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है और 29 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका उद्घाटन करेंगे.

कलाकारों को मिलेगा अपनी कला और कौशल दिखाना का अवसर

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों को सांस्कृतिक संरक्षण संवर्धन और प्रोत्साहन देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन 29 और 30 मई को होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में 6 जिलों के युवा कलाकार भाग लेंगे. लांबा ने बताया कि बोर्ड द्वारा शेखावाटी और हल्दीघाटी युवा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया.

राजस्थानी कला और संस्कृति का होगा प्रचार-प्रसार

मारवाड़ युवा महोत्सव के लिए अब तक 9183 कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से कलाकारों को अपनी कला और कौशल को दिखाने का अवसर मिल रहा है. इस माध्यम से कलाकारों को नए अवसर उपलब्ध होंगे साथ ही देश के कई क्षेत्रों में राजस्थानी कला और संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा. राजीव गांधी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत देश के अन्य राज्यों में राजस्थान के युवा कलाकारों को भेजकर प्रदेश की कला और संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा. इस महोत्सव में इच्छुक 15 से 29 वर्ष के प्रतिभाशाली युवा कलाकार राजस्थान यूथ बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. कलाकारों की बढ़ती संख्या के चलते है समारोह स्थल पर कई मंच बनाए जाएंगे. वही एक मुख्य मंच होगा ताकि कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे सके.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें