सोशल मीडिया पर दोस्ती, चुपके-चुपके मुलाकातें, 5 सालों से चल रही थी Love Story, अब आया गजब का क्लाइमेक्स!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सारण. बिहार के छपरा (Chhapra) जिले  में एक युवक पिछले 5 साल से बिना शादी किए युवती के साथ शादी के मजे लूट रहा था. इस बात की भनक जैसे ही गांव वालों को लगी उनलोगों ने जाल बिछाया और युवक को पकड़कर लड़की से शादी करा दी. छपरा में यह अनोखी शादी (Unique Marriage) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल प्रेमिका से चोरी-चोरी मिलने आए प्रेमी को पकड़ कर लोगों ने मंदिर में दोनों की शादी करा दी.

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग का यह खेल 5 साल से चल रहा था. लेकिन, लोगों को पता नहीं चल रहा था और जैसे ही लोग को पता चला लोगों ने दोनों को पकड़कर दाम्पत्य सूत्र में बांध दिया. मामला परसा प्रखंण्ड के भलवाहिया गांव का है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 सालों से भलवाहिया गांव की नीतू कुमारी और चांदपुरा पंचायत के बीर कुआरी गांव निवासी बिट्टू कुमार के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों बराबर चोरी-चुपके एक दूसरे से मिलते थे.

इसी दौरान शुक्रवार को प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी परसा बाजार पहुंचा, जहां पहले से दोनों के इंतजार में जुटे लोगों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और सती मंदिर परिसर में दोनों की रजामंदी में ग्रामीणों की सहयोग से शादी करा दी गयी गयी. बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुष ने इस प्रेमी युगल की शादी देखी. परिजन और ग्रामीणों के समक्ष दोनों ने प्रेम प्रसंग के मामले को स्वीकार भी किया और शादी के लिए राजी हुए, जिससे ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी.

आश्रम फेम इस बिहारी एक्टर की फिल्म ‘बांसघाट’ में दिखेगा इन लोगों का दर्द, ऑस्कर में भी भेजने की है योजना

शादी के बाद नीतू ने अपनी खुशी जाहिर की है. वहीं बिट्टू ने भी नीतू को खुश रखने की बात कही है. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी और यही से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और बात मिलना जुलने तक पहुंच गई. लेकिन इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई और गांव के लोग लड़के का इंतजार करने लगे और लगन के इस मौसम में जैसे ही लोगों ने लड़की से मिलते बिट्टू को पकड़ा उसकी शादी करा दी.

Tags: Bihar News, Chhapra News, Love Story, Saran News, Wedding story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें