छूटा सबका साथ तो डर्टी बिजनेस में फंसी गई थी ये एक्ट्रेस, फिर सड़क पर रहने को हुई मजबूर, कंकाल बन गया था शरीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



निशा नूर अपने दौर में एक बेहतर अभिनेत्री हुआ करती थीं. उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया. वे 1980 के दशक में बतौर हीरोइन अपनी बोल्ड भूमिकाओं की वजह से काफी चर्चा में रहीं. उनके पास एक सुंदर चेहरा, एक सफल कैरियर और एक स्ट्रांस फैन बेस था.

अभिनेत्री ने बालचंद्रन, विशु और चंद्रशेखर जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों के साथ काम किया. पर्दे पर उन्होंने रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी रोमांस किया. हालांकि, धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं और फिर लंबा वक्त तक उन्हें इंडस्ट्री में काम खोजने में लगा. जब काफी वक्त तक निशा नूर को कोई काम नहीं मिला तो उनका जीवन तमाम तरह की कठनाइयों से भर गया और फिर इसे सॉल्व करने के लिए उन्होंने हार्ड वर्क की बजाए शॉर्टकट का रास्ता अपनाया. तब ऐसी खबर आई थीं कि निशा ने इंडस्ट्री छोड़ दी क्योंकि उन्हें कोई मेकर फिल्म ही नहीं दे रहा था. ऐसी स्थिति में उन्हें मजबूरी में एक निर्माता द्वारा उसे वेश्यावृत्ति (prostitution) में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था. हालांकि, इस बात के आधिकारिक तर पर कोई पुख्ता सबूत नहीं कि उन्हें किसी प्रोड्यूसर द्वारा इस गंधे धंधे में भेजा गया था. हालांकि, काम नहीं मिलने से निशा की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती चली गई और वे गुमनामी के अंधेरे में चली गई. वो एक अकेली महिला थी जिसे न तो अपने परिवार और न ही दोस्तों का कोई सपोर्ट था. बाद में निशा को एक दरगाह के बाहर फिर से पाया गया. निशा गंदे धंधे में शामिल होकर भी सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हो गई थीं. वो रोड पर सोती थी और वहीं रहा करती थीं. एक दिन वे सड़क पर सो रही थी और तब तक उनका शरीर एक कंकाल में बदल चुका था. उसी बीच उन्हें एक तमिल राजनीतिक एनजीओ मुस्लिम मुनेत्र कड़गम द्वारा बचाया गया, तो लोगों ने उन्हें नहीं पहचाना और पुलिस को सतर्क कर दिया. बाद में पता चला कि अभिनेत्री एड्स से पीड़ित हैं और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी. उन्हें जर्जर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. उनका निधन 2007 में हुआ था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें