पहली बार 15 अगस्‍त और 26 जनवरी के अलावा इस दिन होंगी दिल्‍ली की सीमाएं सील, वजह जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ट्रैफिक पुलिस की सलाह, एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें
जरूरी वाहनों को दिल्‍ली जाने की होगी छूट

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली की सीमाएं 15 अगस्‍त और 26 जनवरी को सील होती हैं. इन दोनों दिन बॉर्डर इलाकों पर विशेष चौकसी बरती जाती हैं, ताकि दिल्‍ली में होने वाले स्‍वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में किसी भी तरह का व्‍यवधान न उत्‍पन्‍न हो. लेकिन इन दोनों दिनों के अलावा पहली बार एक और दिन दिल्‍ली की सीमाएं सील होने जा रही हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एनसीआर के शहरों से दिल्‍ली आने वाले एडवाइजरी पढ़कर ही घर निकलें.

नए संसद भवन के 28 मई को उद्घाटन पर विपक्षी दलों के विरोध के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. उद्घाटन के कार्यक्रम में किसी तरह का खलल न पढ़ें या जाम की स्थितियां न पैदा हों, इसी को ध्‍यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्‍ता की जाएगी. दिल्‍ली पुलिस के अनुसार 15 अगस्त और 26 जनवरी की ही तरह 28 मई को सुबह से सीमाओं को सील कर दिया जाएगा.

दिल्‍ली की ओर जरूरी वाहन को छोड़कर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली पुलिस के अनुसार कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया जा रहा है. दिल्‍ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बल की और कंपनियां मांगी हैं. इसके साथ ही सभी पड़ोसी राज्यों से वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से पहले ही रोकने को कहा है, ताकि राजधानी में कार्यक्रम के दौरान और पहले या बाद जाम जैसी समस्या न हो.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

दिल्‍ली पुलिस ने आम लोगों और मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पूर्व दिल्ली यातायात पुलिस के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट लें, एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें.

Tags: Delhi Border, Delhi Borders, New Parliament Building

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें