
गोपालगंज. मीरगंज पुलिस ने चोरी की स्कूटी में हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये बदमाशों के पास से एक सिक्सर पिस्टल और दो गोली के साथ चोरी की स्कूटी बरामद की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ करने के बाद आर्म्स एक्ट और चोरी की वाहन लेकर घूमने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया.
पुलिस कार्यालय से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, वाहन जांच के दौरान जिगना ढाला के पास के पास स्कूटी सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा कर दबोच लिया, इसके बाद स्कूटी की जांच की गई जो डिग्गी में छिपाकर रखे गये सिक्सर पिस्टल मिला. पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए कारतूस को बरामद कर लिया और दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ की.
गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना भूमिहारी टोला निवासी कविंद्र सिंह के पुत्र विक्की सिंह और जिगना गोपाल निवासी विश्राम सिंह के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है. कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष छोटन कुमार, पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार सिंह और अर्जुन प्रसाद शामिल थे. वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मीरगंज में वाहनों की जांच में सख्ती बढ़ा दी है.









