
विशाल झा, गाजियाबाद, गाजियाबाद की कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशांबी स्थित पेसिफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले को उजागर किया है. इसमें पुलिस ने करीब 61 युवतियांऔर उन 39 युवकों को पकड़ा है. डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र के मुताबिक पेसिफिक मॉल में 2 दिन पहले टीम से दो-तीन सदस्यों को ग्राहक बनाकर भेजा गया था.
इसके बाद पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार चल रहा है. इस एक्शन के साथ ही स्पीक मॉल से सटे महाराजपुर चौकी इंचार्ज शिशुपाल को भी निलंबित कर दिया गया. क्योंकि पेसिफिक मॉल चौकी से सटा हुआ है बावजूद इसके इस धंधे की कभी पड़ताल नहीं की गई और चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई.
पुलिस की रेड से डरे नहीं, बल्कि धैर्य से ले काम
दरअसल स्पा सेंटर में लोग अपनी थकान को दूर करने के लिए जाते हैं. जहां विभिन्न आयुर्वेदिक दवाएं और यूनानी तेल से फिजियोथैरेपिस्ट मसाज देते है. अब सवाल ये है कि कोई साधारण नागरिक मसाज कराने के उद्देश्य से स्पा सेंटर जाता है और पुलिस आ जाती है तो क्या करें.
• अगर ऐसी कोई भी जानकारी आपके संज्ञान में आती है की स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा है तो आपको पुलिस को बताना चाहिए.
• अगर किसी व्यक्ति को ग्राहक के रूप में पुलिस उठाती है तो उस पर ह्यूमन ट्रैफिक प्प्रिवेन्शन एक्ट के अंतर्गत सजा दी जाती है.
.
Tags: Ghaziabad News, Sex racket, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:46 IST









