
हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका पति अमीर हो. खूब पैसे वाला हो, ताकि वह जो चाहे कर सकें. अपने शौक पूरे कर सके. लेकिन एक महिला इसी बात से दुखी है. उसे लगता है कि करोड़पति से शादी करके उसने बहुत कुछ गंवा दिया. उसके शौक पूरे नहीं हो पा रहे. उसका सपना अधूरा रह गया. आप सोच रहे होंगे कि शायद पति पैसे नहीं देता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. पैसों की इनके पास कोई कमी नहीं है. मगर एक ट्विस्ट है.
खुद को ओरिजनल दुबई की हाउसवाइफ बताने वाली 23 साल की लिंडा एंड्रेड (Linda Andrade)ने टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर की है. जॉर्डन में जन्मी लिंडा की महज 19 साल की उम्र में मशहूर क्रिप्टो कारोबारी रिकी एंड्रेड से शादी हो गई थी. तब से वह विलासिता का जीवन जी रहे हैं. अमेरिका में जब उनका परिवार रह रहा था तो वह एक बेडरूम में बड़ी हुईं. उनके परिवार का भी कोई न कोई उस बेडरूम में रहता ही था. मगर अब वह महलों में रहती हैं.
View this post on Instagram
A post shared by Linda Andrade (@lionlindaa)
दिखावे की जिंदगी से तंग आ चुकी
दरअसल, लिंडा दिखावे की जिंदगी से तंग आ चुकी हैं. उन्होंने कहा, मेरे पति बहुत सारा सामान खरीद लेते हैं. पैसों की कोई कमी नहीं तो कुछ भी, मतलब कुछ भी. डिजाइनर बैग, चमकदार कार्टियर और वैन क्लिफ ज्वैलरी के लिए लाखों यूं ही खर्च कर देते हैं. लोग उन्हें लूट लेते हैं. दूसरी सबसे बड़ी मुश्किल हर समय 10/10 दिखना. मतलब एकदम सजधज के, परफेक्ट रहना और वह भी हर समय. तीसरा, हम हमेशा यात्रा करते रहते हैं. कभी इस देश में तो कभी उस देश में. थक जाते हैं, और शरीर को बिल्कुल भी मानसिक सुकून नहीं मिलता. कहीं भी जाओ आपको सुरक्षा गार्ड घेरे रहते हैं. आप आजाद जीवन नहीं जी सकतीं. कहीं अकेले जाना चाहती तो नहीं जा सकती. अकेले कार ड्राइव नहीं कर सकती.
खुद भी एक सफल बिजनेस वुमन
लिंडा एंड्रेड खुद भी एक सफल बिजनेस वुमन हैं. उनकी कई कंपनियां हैं. टिकटॉक पर भी उनके 528 हजार फॉलोअर्स और 19 मिलियन लाइक्स हैं. अपने हसबैंड के कारोबार को भी वह सपोर्ट करती हैं. उनका इंस्टाग्राम एकाउंट देखें तो पता चलता है कि मालदीव से लेकर, हवाई और मियामी तक वह दुनियाभर के ग्लैमरस कंपटीशन का हिस्सा बन रही हैं. टिकटॉक पर उनके इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा. लोग उनकी शिकायतें नकर अचंभे में रह गए. कुछ लोगों ने कहा, आप खुशनसीब हैं कि आपके पास इतना सबकुछ है.









