Train Alert: सिकंदराबाद से बरौनी और जयपुर से शालीमार के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय. बिहार से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण इन दिनों यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ हो रही है. कई ट्रेनों में टिकट की लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. इस भीड़ को कम करने के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे ने सिकंदराबाद से बरौनी एवं जयपुर से शालीमार के लिए एक-एक वन-वे स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 28 और 29 मई को परिचालित की जाएगी. ऐसे में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री चाहे तो अपना टिकट बुकिंग करवाना प्रारंभ कर सकते हैं.

पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) वीरेंद्र कुमार के मुताबिक गाड़ी संख्या 07323 सिकंदराबाद-बरौनी वन-वे स्पेशल को गोंदिया-दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर-रांची-बोकारो-धनबाद-जसीडीह-झाझा-किउल के रास्ते चलाई जायेगी. यह ट्रेन रविवार 28 मई को सिकंदराबाद से 21.05 बजे खुल कर मंगलवार को 04.40 बजे झाझा, 05.28 बजे किउल रूकते हुए 07.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11 कोच एवं साधारण श्रेणी के छह कोच होंगे.

जयपुर-शालीमार वन-वे स्पेशल भी चलाने का निर्णय

प्रयागराज से गया और धनबाद जाने वाले रूट में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है. इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या- 09741 जयपुर-शालीमार वन-वे स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है.

यह ट्रेन आगरा फोर्ट- कानपुर-प्रयागराज-डीडीयू-गया-धनबाद के रास्ते 29 मई सोमवार को जयपुर से 11.35 बजे खुल कर 30 मई को 03.00 बजे डीडीयू, 04.30 बजे सासाराम, 06.40 बजे गया, 08.00 बजे कोडरमा एवं 10.07 बजे धनबाद रूकते हुए 16.00 बजे शालीमार पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 12 कोच एवं साधारण श्रेणी के दो कोच होंगे.

Tags: Begusarai news, Bihar News in hindi, Indian Railways, Special Train, Train schedule

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें