
हाइलाइट्स
मेष: आपकी राशि के लोग नौकरी में काम को लेकर टेंशन में रहेंगे.
मिथुन: बिजनेस करने वाले जातकों के लिए जून का महीना शानदार रहेगा.
कन्या: आपकी राशिवालों को जून में बड़ा धन लाभ होगा.
Career Horoscope June 2023: जून 2023 का प्रारंभ होने वाला है. जून माह में आप आपनी नौकरी या बिजनेस को लेकर चिंतित होंगे कि यह माह कैसा रहेगा? जून में आपका करियर कैसा होगा? जून 2023 में सिंह और वृश्चिक राशिवालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग बना है. आपके बॉस काम से खुश रहेंगे. वहीं वृष और तुला राशि के जातकों की बिजनेस में उन्नति होगी और कार्य सफल होंगे. मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. आइए जानते हैं कि जून 2023 में 12 राशियों का करियर कैसा रहेगा? पढ़ें करियर राशिफल जून 2023.
करियर राशिफल जून 2023
मेष: आपकी राशि के लोग नौकरी में काम को लेकर टेंशन में रहेंगे क्योंकि उनका ध्यान कमजोर होगा. व्यापार करने वाले लोगों को काफी फायदा होगा. आप अपने लिए कोई नया ऑफिस बना सकते हैं.
वृष: जून माह में नौकरीपेशा लोग मेहनत करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे. बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी. यात्रा से काम आगे बढ़ा सकेंगे. गारमेंट और इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े व्यापारी वर्ग को सफलता मिलेगी. लाभ मिलेगा.
मिथुन: बिजनेस करने वाले जातकों के लिए जून का महीना शानदार रहेगा. आपकी आमदनी बढ़ेगी, मुनाफा भी दोगुना होगा. नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा. बॉस से रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
कर्क: आपकी राशि के जातकों को बिजनेस पार्टनर से संबंध अच्छा रखना होगा. वाद विवाद से बचें. नौकरीपेशा लोग समय के साथ चलें. खूब मेहनत करेंगे और अपनी नौकरी में अच्छी स्थिति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे. काम का दबाव बढ़ेगा. बिजनेस में ठंडे दिमाग से काम करें.
सिंह: जून माह में आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है. सरकार से कोई बड़ा लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. वेतन वृद्धि का भी योग है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी यह महीना अच्छा रहने वाला है.
कन्या: आपकी राशिवालों को जून में बड़ा धन लाभ होगा. आपकी इनकम में तेजी आएगी और आपको अपने हाथ में धन आता हुआ महसूस होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. आपको अपने बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा.
तुला: आपकी राशि के लिए जून माह करियर के लिए अच्छा है. बड़ा पद मिलने के साथ नौकरी में स्थिति बढ़िया रहेगी. बिजनेसमैन के लिए जून फायदे वाला होगा. किसी अनजान व्यक्ति से व्यापार में मदद मिलेगी, जो आपकी उन्नति में सहायक होगा.
यह भी पढ़ें: बना अशुभ षडाष्टक योग, शनि-मंगल 4 राशिवालों के जीवन में कर सकते हैं अमंगल, संपत्ति हानि, दुर्घटना, वाद-विवाद की आशंका
वृश्चिक: जून में आपका बिजनेस बढ़िया रहेगा. सरकार से कोई बड़ी मदद या लाभ मिलने की संभावना है. जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है, इससे घर में खुशहाली आएगी. हालांकि इस माह थोड़ा सचेत रहें ताकि कोई हानि न हो.
धनु: आपकी राशि के जातकों को इस माह काम पर ध्यान देना होगा और बातों से दूर रहना होगा. बॉस का सहयोग और सुझाव लें. बिजनेस करने वाले लोगों की पुरानी योजनाएं सफल होंगी, जिससे मुनाफा होगा.
मकर: वर्कप्लेस पर तनाव वाला माहौल रहेगा. हालांकि आप उस दबाव से निकलने में सफल रहेंगे. काम में ध्यान लगाना होगा, नहीं तो गड़बड़ी से बात खराब होगी, जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. बिजनेस करने वालों के समय बहुत ही अच्छा रहेगा.
कुंभ: जून में नौकरीपेशा लोग काम पर ध्यान दें और किसी से वाद विवाद न करें. इससे आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है. इससे बचें, बाकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उनको सरकार से लाभ मिल सकता है.
मीन: नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे काम आसान होगा. आपके लिए समय ठीक है. बिजनेस करने वाले जातक माह के प्रारंभ में कोई नया बड़ा काम न करें. बाद में कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिससे फायदा होगा. हालांकि काम लेने से पहले स्थितियों को समझ लें.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:15 IST









