दिल्ली के साइबर एक्सपर्ट भोपाल पुलिस को देंगे ट्रेनिंग, बच नहीं सकेंगे साइबर ठग!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल. साइबर क्राइम के बदलते दौर में अब भोपाल साइबर क्राइम पुलिस अपडेट होने की राह पर है. दिल्ली के मशहूर साइबर एक्सपर्ट्स ट्रेनिंग उसे देने के लिए आने वाले हैं. इसके लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने दिल्ली के साइबर एक्सपर्ट्स से बातचीत की है. इसके बाद, बहुत जल्द इस बात का पता चलेगा कि दिल्ली से टीम भोपाल कब आने वाली है. दिल्ली से आने वाले साइबर एक्सपर्ट्स यह भी बताएंगे कि साइबर की लैब का इस्तेमाल नए साइबर क्राइम में किया जा सकता है. साथ ही, कई बारीकियों के बारे में भी जानकारियां देंगे.

बता दें कि, भोपाल में पिछले चार महीने के दौरान साढ़े छह करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले प्रकाश में आए हैं. इसमें से 18 लाख की रकम 52 लोगों को वापस करवा दी गई है. बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए भोपाल पुलिस की साइबर क्राइम टीम को और मजबूत बनाने के लिए व साइबर क्राइम के अलग-अलग तरीकों से निपटने के लिये पुलिस कमिश्नर ने यह फैसला किया है. साइबर क्राइम की टीम को दो दिन की ट्रेनिंग करवाई जाएगी. इसमें उन्हें समझाया जाएगा कि साइबर क्राइम में किस तरह नये प्रकार की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही, लोगों को इस बारे में समझाया जाएगा कि उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और सावधानी रखनी चाहिए.

टेलीग्राम के जरिए भी हो रही साइबर ठगी

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

आज के समय में साइबर ठगों के द्वारा इंटरनेट मीडिया के जरिए व्हाट्सएप की जगह टेलीग्राम का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. इस वजह से साइबर क्राइम टीम को ठगों की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है. ऐसे में आरोपियों को किसी बात का डर नहीं रहता. यही कारण है कि साइबर एक्सपर्ट्स इस विषय को लेकर खास ट्रेनिंग देने वाले हैं.

भोपाल में साइबर क्राइम के बढ़ते मामले

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम के मामले राजधानी भोपाल से मिल रहे हैं. राज्य साइबर सेल के द्वारा दो लाख के नीचे के साइबर क्राइम के मामले भोपाल साइबर क्राइम को ही भेज देती है

Tags: Bhopal news, Cyber Crime, Cyber crime training, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें