Bhind News: भिंड में गहराया बिजली संकट, दर्जनों ट्रांसफॉर्मर फुंकने से मचा हाहाकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अरविंद शर्मा

भिंड. बढ़ते तापमान के बीच चंबल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है. वहीं बिजली से संचालित कारोबार ठप हो रहे हैं. भिंड जिले में दर्जनों ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से बिजली विभाग भी परेशान है.

भिंड जिले में इन दिनों बिजली कटौती से आमजन के साथ ही व्यापारी तक परेशान है, जिले में अलग अलग स्थानों पर 4 से लेकर 8 घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है. ये हाल एक शहर का ही नही, बल्कि पूरेअंचल में यही हाल है, जिले में बिजली की कटौती ने दिन और रात का चैन छीन रखा है, इस समस्या से परेशान विनोद पंडित बताते हैं भिंड जिले में बिजली कटौती तो रहती है. इसके अलावा शहर में कई ट्रांसफार्मर भी खराब पड़े हैं जिस पर विद्युत विभाग का भी ध्यान नहीं है.

आपके शहर से (भिंड)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

सबसे अधिक कटौती जिले के फूप कस्बे में हो रही है, वहीं जिले के गोहद क्षेत्र में भी 8 घंटे की बिजली की कटौती की जा रही है. रहवासियों का कहना है अगर जल्द समस्या पर पर ध्यान नहीं दिया गया तो मजबूर होकर हमें घेराव करना पड़ेगा. जिले के फूप कस्बे में ट्रांसफार्मर पिछले 8 दिन से खराब होने से बिजली सप्लाई बंद हो गई, बिजली नहोने से पेयजल सप्लाई भी बंद पड़ी है. स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं

बिजली विभाग ने बताई बड़ी वजह
बिजली कटौती को लेकर जेई हेमंत थापक का कहना है कि शहर में बिजली कटौती लोड सेटिंग्स के वजह से हो रही है. गर्मी में घरों में अधिक कूलर पंखे चलते है निससे लाइन फाल्ट होती रहती है.

Tags: Bhind news, Electricity Department, Madhya Pradesh Electricity Board, MP Government, Mp news, Power plants

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें