नीति आयोग की आज बैठक, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता, दिल्ली-बंगाल-बिहार समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बनाई दूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज नीति आयोग (NITI Aayog) की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जिसमें 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष संस्था है, जिसमें सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं. नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि ‘नीति आयोग 27 मई, 2023 को ‘विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर अपनी 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित करेगा.’

नीति आयोग के बयान में कहा गया है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत अपने आर्थिक विकास पथ पर है. जहां यह अगले 25 वर्षों में तेज विकास हासिल कर सकता है. बहरहाल मीडिया की खबरों के मुताबिक इस बैठक से दिल्ली-बंगाल-बिहार समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरी बना ली है.

Tags: Niti Aayog, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें