राजकुमार की वजह से रजनीकांत-नसीर ने किया इनकार, फिल्म बनी 1993 की ब्लॉकबस्टर, 12 करोड़ रहा था कलेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘हम तुम्हें वो मौत देंगे, जो ना किसी कानून की किताब में लिखी होगी और ना ही कभी किसी मुजरिम ने सोची होगी’, ‘अपना तो उसूल है पहले लात, फिर बात, उसके बाद मुलाकात’. ये डायलॉग पढ़कर ही आप समझ गए होंगे कि हम किस बात की फिल्म की बात कर रहे हैं. 1993 में आई इस फिल्म ले सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया था और इस फिल्म में राज कुमार अहम किरदार में नजर आए थे. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी राज कुमार की वजह से दो बड़े कलाकारों ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था. आइए, बताते हैं.

01

राज कुमार को बॉलीवुड का अक्खड़ अभिनेता कहा जाता है. उनके स्वभाव के कारण अक्सर उनसे साथी कलाकार नाराज हो जाया करते थे. साल 1993 में राज कुमार मेहुल कुमार की फिल्म ‘तिरंगा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में नाना पाटेकर उनके साथ अहम भूमिका में थे.

02

मेहुल कुमार 29 जनवरी 1993 को फिल्म ‘तिरंगा’ लेकर आए थे. फिल्म में राज कुमार और नाना पाटेकर अहम भूमिका में थे. फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

03

फिल्म में नाना पाटेकर ने ‘शिवाजी राव वाघले’ का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए मेहुल ने पहले रजनीकांत से बात की थी क्योंकि असल में उनका नाम शिवाजी था. साथ ही वे किरदार में सूट भी कर रहे थे. रजनीकांत को भी स्क्रिप्ट पसंद आ गई थी लेकिन राज कुमार को लेकर उन्होंने काफी कुछ सुन रखा था इसलिए उन्होंने हामी नहीं भरी. (twitter@behindwoods)

04

रजनीकांत के बाद मेहुल ने नसीरुद्दीन शाह से सम्पर्क किया था. फिल्म का किरदार उन्हें भी जंचा था लेकि नसीर का भी राज कुमार के साथ काम करने का मन नहीं था. ऐसे में वे फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके. (twitter@anupjalota)

05

आखिर में मेहुल ने नाना पाटेकर को राजी किया. लेकिन नाना ने फिल्म की शुरुआत में ही शर्त रख दी थी कि यदि राज कुमार ने सेट पर कुछ उल्टा सीधा कहा तो वे फिल्म बीच में ही छोड़ देंगे. इस पर मेहुल ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सेट पर ऐसा कुछ नहीं होगा. (twitter@pic_bollywood)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें