‘मैं खूबसूरत नहीं थी और…’, हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की शादी पर जब छलका पहली पत्नी का दर्द, ये बोल बैठी थीं प्रकाश कौर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने और बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के लव लाइफ के बारे में भला कौन नहीं जानता. धर्मेंद्र का दिल हेमा के लिए तब फिर धड़का, जब वह पहले से शादीशुदा होने के साथ-साथ 4 बच्चों को पिता भी बन चुके थे. कहते हैं प्यार जब होता है तो आंखों में पट्टी बंध जाती है और फिर कुछ और दिखता नहीं है. ऐसा ही धर्मेंद्र के साथ भी हुआ. लेकिन धर्मेंद्र का ये प्यार उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके चारों बच्चों के लिए किसी बड़ी चोट से कम नहीं था.

धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर की जिंदगी में तब भूचाल आया, जब उन्होंने अपनी पत्नी के सामने हेमा मालिनी से शादी की बात करते हुए तलाक का प्रस्ताव रखा. क्यों प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक न देना का फैसला किया और सारी जिंदगी पूरी जिंदगी यूं ही गुजार दी. आपको आज बताएंगे कि क्यों धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने धर्मेंद्र से रिश्ता नहीं तोड़ा और सारी जिंदगी ऐसे ही गुजार दी.

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी का रिश्ता और प्रकाश कौर
बॉलीवुड के ही-मैन की पहली पत्नी प्रकाश कौर को जब धर्मेंद्र-हेमा मालिनी के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्हें आभास हो गया था कि जिंदगी में अब भूचाल आ सकता है. लेकिन उन्होंने दोनों के रिश्ते और शादी के फैसले का सम्मान रखा और खुद वो फैसला लिया, जो उनके और उनके बच्चों के लिए बहुत कठोर लिया.

प्रकाश कौर क्यों लिया बड़ा फैसला?
धर्मेंद्र जब हेमा मालिनी के साथ रिश्ते को नया नाम देना चाहते थे और शादी कर उनके साथ घर बसाने वाले थे. तब धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने ठान लिया था कि चाहे जो भी हो जाए, वो अपना रिश्ता खत्म नहीं करेंगी, यानी वो धर्मेंद्र को तलाक नहीं देने वालीं. उन्होंने धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद भी उनसे अलग नहीं हुई और अपने बेटों और पति के बीच दूरियां भी नहीं आने दी.

क्यों प्रकाश कौर ने नहीं दिया धर्मेंद्र को तलाक?
ज्यादातर लोग तो आज भी यही सोचते हैं कि इतने बड़े स्टारडम और बच्चों की परवरिश की खातिर प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को तलाक नहीं दिया था. हालांकि, यह पूरा सच नहीं है. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं न ज्यादा पढ़ी-लिखी हूं और न ही खूबसूरत थी, लेकिन अपने बच्चों की नजरों में दुनिया की सबसे अच्छी मां हूं. ठीक इसी तरह, मेरे लिए मेरे बच्चे दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं. मुझे अपने बच्चों पर पूरा भरोसा है कि मेरा कोई बच्चा किसी को जरा सी भी तकलीफ नहीं पहुंचा सकता है’. प्रकाश धर्मेंद्र पर जान लुटाती हैं. वो एक्टर से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं. इसी वजह से उन्हें छोड़ने को राजी नहीं हुईं.

‘मेरे पति ने कुछ गलत नहीं किया’
प्रकाश कौर ने कहा था, ‘कोई भी आदमी मेरी जगह हेमा को चुनेगा, मेरे पति ने ऐसा किया तो क्या गलत था. कैसे कोई मेरे पति को वुमेनाइजर कह सकता है. आधी इंडस्ट्री यही कर रही है. सभी हीरो अफेयर कर रहे हैं और दूसरी बार शादी कर रहे हैं.’

1954 में हुई थी धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी 1954 में हो गई थी. दोनों के चार बच्चे हैं, जिनके नाम सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल है. वहीं साल 1980 में धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की. इस शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं ईशा और अहाना देओल.

Tags: Dharmendra, Entertainment Special, Hema malini

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें