
नई दिल्ली. कुछ हटकर दिखाया जाना या करना हमेशा से ही रोमांच का विषय रहा है. लोग हमेशा से ही ऐसी चीजों को पसंद करते हैं जो सभी अलग दिखती हो. ऐसा ही कुछ दिखाया गया है हालिया रिलीज हुई फिल्म औहाम में. कौतुहल और रहस्य से भरी इस फिल्म को बड़े ही रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है. कहानी एकदम नई और हटकर है, किरदारों को भी बेहतरीन ढंग से निभाया गया है.
जानकारी के अनुसार ये शिवा और रिया की कहानी है जो शादी के लिए घर छोड़ देते हैं. लेकिन रिया अचानक गायब हो जाती है. रिया की तलाश पुलिस करती है. पुलिस अफसर यशवंत रिया को ढूंढने की कोशिश करते हैं. यहीं एक उलझे हुए रहस्य की परतें खुलती हैं. फिल्म को निर्देशक अंकित हंस ने बेहतर ढंग से पेश किया है. लेखन महेश कुमार और हृदय सिंह का है. वरुण सूरी ने पटकथा, संवाद और गीत दिए हैं. विजय वर्मा ने इसमें संगीत दिया है.
फिल्म की खासियत है कि ये लोगों को अंत तक बांधे रखती है. इसके उतार चढ़ाव नजर न हटाने पर मजबूर कर देते हैं. फिल्म में दिव्या मलिक, वरुण सूरीए हृदय सिंह, जनेशा सूरी, पुष्पिंदर सिंह, राम नारायण चावला, अमित बालाजी ने अपने अभिनय को बखूबी निभाया है. फिल्म का प्रस्तुतिकरण कुछ ऐसा है कि ये लंबे समय तक के लिए अपनी छाप लोगों पर छोड़ेगी. बेहतरीन अदाकारी और निर्देशन की झलक भी इसमें देखने को मिलेगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 02:36 IST









