27 मई 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों का धन खर्च अधिक होगा, सिंह, कन्या राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 27 May 2023)

आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें. शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे. मन में दुःख और असंतोष की भावना हो सकती है. आंखों में पीड़ा होने की संभावना है. पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा. परिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें. अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा. अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें. धन का अधिक खर्च होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 27 May 2023)

आज आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. किसी भी काम को करने के लिए जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. पिता और बड़ों से लाभ होगा. सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार उग्रता न हो, इसका ध्यान रखें. क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 27 May 2023)

आज आपके अहं को कोई चोट न पहुंचे और आपका किसी से झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी. मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है. स्वभाव में उग्रता और क्रोध की भावना रहेगी. धार्मिक काम में धन का खर्च होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है. विवाद या झगडे़ से हर संभव दूर रहें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें