PHOTOS: एमपी में बनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर, इतने फीट ऊंची होगी मूर्ति, जानें कब होगी स्थापना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनने वाला है. जिले के वकील विजय सिंह चौहान सत्यनारायण की टेकरी पर पीएम मोदी का मंदिर बनाएंगे. यह मंदिर जुलाई महीने में बनाया जाएगा. यहां स्थित लगभग 10 फीट ऊंचे मंदिर में पीएम मोदी की डेढ़ फुट की मूर्ति रखी जाएगी. इस मंदिर का उद्देश्य पीएम नरेंद्र मोदी के कामों को जिंदा रखना है. ताकि, आने वाली पीढ़ीयां उनके काम को याद रखें. बता दें, वकील विजय सिंह चौहान ने सत्यनारायण टेकरी पर जटायु, हिंदी माता और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भी छोटे-छोटे मंदिर बनाए हैं.

01

ग्वालियर में रहने वाले वकील विजय सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में पीएम मोदी का मंदिर बन जाएगा. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का विकास किया है. दुनिया भर में भारतीय झंडे का मान बढ़ाया है. आने वाली पीढ़ियां मोदी के कामों को जान सकें, इसके लिए ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर उनका मंदिर बनाया जा रहा है.

02

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का मंदिर बनने के बाद ग्वालियर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. पीएम मोदी के मंदिर से पहले सिंह ने सत्यनारायण टेकरी पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भी मंदिर बनाया है. इसके अलावा उन्होंने हिंद माता मंदिर और जटायु मंदिर का भी निर्माण कराया है. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर उनके जीवनकाल में ही यहां बनवा दिया गया था.

03

इस मंदिर में अटल जी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम होते हैं. हिंदी माता मंदिर पर हिंदी दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम होते हैं. उसमें हिंदी को चाहने वाले लोग शिरकत करते हैं. गौरतलब है कि ग्वालियर शहर अद्भुत मंदिरों का शहर है. ग्वालियर के जीवाजी गंज इलाके में भगवान कार्तिकेय का मंदिर है. यह मंदिर साल में पूर्णिमा पर खुलता है. 24 घंटे में इस मंदिर में 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.

04

वहीं, फूल बाग इलाके में गोपाल मंदिर स्थित है. यहां हर साल जन्माष्टमी के मौके पर भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के एंटीक गहने पहनाए जाते हैं. गहनों से सजे राधा कृष्ण के दर्शन करने के लिए एक लाख से ज्यादा भक्त 24 घंटे में आते हैं. उधर, एमएलबी रोड पर स्थित यमराज मंदिर भी अपने आप में अद्भुत मंदिर है. इस मंदिर पर दीपावली के 1 दिन पहले एवं चतुर्थी पर विशेष पूजा अर्चना और श्रृंगार किया जाता है.

05

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. कहा जाता है कि यहां दर्शन पूजन करने से लोगों को अपने जीवन के अंतिम समय में कष्ट नहीं भोगना पड़ता. ग्वालियर से करीब 12 किलोमीटर दूर जंगल में मां शीतला का मंदिर स्थित है. शीतला मां को डकैतों की आराध्य देवी माना जाता है. कहा जाता है कि यहां डकैत अपने को सुरक्षित रखने के लिए मन्नत मांगते थे और बड़े-बड़े घंटे चढ़ाते थे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें